{"_id":"646d20e10159e3ca98091015","slug":"problems-due-to-non-creation-of-additional-counters-aonla-news-c-4-1-bly1032-162749-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अतिरिक्त काउंटर न बनने से आई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अतिरिक्त काउंटर न बनने से आई परेशानी
Wed, 24 May 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 24 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
आंवला/फरीदपुर। दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश बैंकों में अतिरिक्त काउंटर नहीं लगाए गए। इस वजह से नोट बदलने पहुंचे खाताधारकों को परेशान होना पड़ा। कई बैंकों में सिर्फ खाताधारकों के नोट ही जमा कराए गए। हालांकि ज्यादातर बैंक में नोट बदलने के लिए रुपये जमा करने वाले काउंटर पर ही व्यवस्था की गई।
मीरगंज क्षेत्र में नोट बदलने के लिए अतिरिक्त काउंटर नहीं बनाए गए। आंवला क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा में नोट बदलने की कोई व्यवस्था नहीं थी। यहां केवल खाताधारक ही अपने रुपये जमा कर रहे थे। दो हजार रुपये लेकर आने वालों को भी खाते में धनराशि जमा करने की बात कही जा रही थी। यहां कई ऐसे लोग भी पहुंचे जिनका खाता नहीं था। उन्हें परेशान होना पड़ा। बैंक अधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते हमारे यहां नोट बदलने के लिए अतरिक्त कांउटर नहीं लगाया जा सका।
बिशारतगंज क्षेत्र में दो हजार के नोट जमा करने के लिए बैंकों में खासी भीड़ रही। भारतीय स्टेट बैंक के कैशियर पीयूष के अनुसार उनकी शाखा में 14 लाख एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यवाहक शाखा प्रबंधक मोहित कुमार के अनुसार उनके यहां दो हजार के 180 नोट तथा बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में दो हजार के 184 नोट जमा हुए। नियमित काउंटर से लेने देन की प्रक्रिया को संचालित किया गया।
विज्ञापन
फरीदपुर नगर के टीचर्स कॉलोनी निवासी नरेश पाल सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक है। मंगलवार को दो हजार के 10 नोट लेकर बैंक पहुंचे। काफी देर तक वह काउंटर ढूंढते रहे। इसके बाद एक बैंक कर्मचारी ने बताया कि रुपये जमा करने वाले काउंटर पर ही फॉर्म भरकर नोट बदले जा सकते हैं। नोट बदलवाने पहुंचे प्रवेश ने बताया कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया पेचीदा है। इसमें काफी समय लग रहा है।
नवाबगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कार्यवाहक शाखा प्रबंधक मुदिता ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते अभी दूसरा काउंटर नही खोला गया हैद्ध यदि भीड बढती है तो अलग व्यवस्था की जाएगी।
-- -
दो हजार का एक नोट बदलने आया था। कई बार अलग-अलग काउंटर पर भेजने के बाद अंत में खाते में रुपये जमा करने की बात कही गई। नोट बदलने के लिए अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था होनी चाहिए थी। - मोहम्मद कदीर, मोहल्ला नई बस्ती