फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pro. Mushahid Hussain, Chancellor Award

प्रो. मुशाहिद हुसैन को कुलपति अवार्ड

Tue, 23 Feb 2016 02:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 23 Feb 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति व प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. मुशाहिद हुसैन को पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए कुलपति अवार्ड दिया गया है। मैटेरियल रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी जोराहट में यह अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

   भारतीय पदार्थ विज्ञान सोसाइटी पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए मैटेरियल साइंटिस्ट ऑफ द ईयर, एमआरएसआई-आईसीएससी सुपर कंडक्टिविटी, मैटेरियल साइंस सीनियर पुरस्कार और एमआरएसआई विशिष्ट लेक्चरशिप पुरस्कार देती है। हर साल फरवरी में वार्षिक सम्मेलन के दौरान पुरस्कार दिया जाता है। इससे पहले कोलकाता के डॉ. निखिल आर जाना, वाराणसी की डॉ. चंदना रथ, खड़गपुर के प्रो. वी अद्यम, हैदराबाद के डॉ. आर सुबाश्री और कोलकाता की प्रो. प्रिया महादेवन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने मैटेरियल साइंस में सुपर कंडक्टिविटी पर शोध किया है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर के रूप में 90 के दशक में पदार्थ विज्ञान की प्रयोगशाला स्थापित की थी। इसको आईसीटीपी, इटली और एनएएम सेंटर नई दिल्ली की ओर से सेमीकंडक्टर की विशिष्ट प्रयोगशाला के रूप में पहचान दी गई। इसमें सार्क देशों के वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण लिया। प्रो. हुसैन ने पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न पहलुओं पर शोध कार्य में खास भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed