फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Priyanka's family belongs to Bareilly and will always be there.

प्रियंका फैमिली बरेली की है और हमेशा रहेगी..

Thu, 09 Nov 2017 02:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 09 Nov 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
 Priyanka's family belongs to Bareilly and will always be there.
priyanka
‘बरेली से हमारा दिल का रिश्ता है, सिर्फ वोटर लिस्ट से नाम कट जाने से यह रिश्ता नहीं टूटेगा। बरेली और बरेली के लोगों से उनका रिश्ता बरकरार रहेगा। यह शहर उनके परिवार की कर्मस्थली रहा है। यहां के लोगों का प्यार और सहयोग हमेशा उनके जेहन में बरकरार रहेगा। इसलिए पूरी प्रियंका फैमिली बरेली की थी, बरेली की है और हमेशा यहीं की रहेगी।’ बरेली से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली सिने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने नगर निगम चुनाव की वोटर लिस्ट से अपने परिवार का नाम काटे जाने के बाद बुधवार को यह प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी आर विक्रम सिंह ने एक शिकायत के आधार पर जांच कराकर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा का नाम बरेली नगर निगम मतदाता सूची से बुधवार को काट दिया। दोपहर बाद जारी हुई संशोधित वोटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा का नाम नहीं था। डीएम ने बताया कि चोपड़ा परिवार 17 साल पहले शहर छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो चुका है। मगर इसके बाद भी प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम नगर निगम बरेली वार्ड 56 की मतदाता सूची के भाग संख्या 403 मतदान केंद्र्र जूनियर हाईस्कूल जसौली की मतदाता सूची में 234 क्रमांक पर दर्ज था। मोहल्ला जसौली के एक व्यक्ति की शिकायत पर बीएलओ से जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद दोनों नाम काट दिए गए हैं। प्रियंका के पिता स्वर्गीय डॉ. कर्नल अशोक चोपड़ा ने इससे पहले 2012 में मतदाता सूची से वोट काटने को पत्र लिखा था, लेकिन सूची संशोधित नहीं हुई। 
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के बाद अमर उजाला से बातचीत में प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने कहा कि बरेली से उनका कभी रिश्ता नहीं टूट सकता। शहर से प्रियंका को ऊंचाई मिली। प्रियंका ने विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता जीती और पढ़ाई भी बरेली के आर्मी स्कूल से की। उनका मकान आज भी कुंवरपुर में हैं, बरेली यादगार शहर है और हमेशा रहेगा। प्रियंका और हमारा पूरा परिवार बरेली को बहुत मिस करता है। गाहे-बगाहे बरेली का जिक्र आता ही रहता है, क्योंकि प्रियंका का बचपन बरेली में बीता है और बचपन की यादें कभी जाती नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed