फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Priyanka Goswami Won Silver Medal in 10 km Walk Race in Commonwealth Games Birmingham

वाह प्रियंका!: मुजफ्फरनगर की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत पदक, 43 मिनट 38 सेकंड में पूरी की रेस

Sat, 06 Aug 2022 09:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 06 Aug 2022 09:03 PM IST
सार

बरेली में इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दफ्तर के कार्मिक विभाग में प्रियंका कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने 10 किमी. वॉक रेस में 43 मिनट 38 सेकंड में वॉक पूरी करके सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Priyanka Goswami Won Silver Medal in 10 km Walk Race in Commonwealth Games Birmingham
पदक जीतने के बाद खुशी जतातीं प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को 10 किमी. वॉक रेस स्पर्धा में इज्जतनगर रेलवे की प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक जीता है। बरेली में इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दफ्तर के कार्मिक विभाग में प्रियंका कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने 10 किमी. वॉक रेस में 43 मिनट 38 सेकंड में वॉक पूरी करके सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। प्रियंका गोस्वामी की 20 किमी. रेस वॉक में अनेक उपलब्धियां हैं। टोक्यो ओलंपिक-2022 में वॉक रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 17वां स्थान प्राप्त किया था।

विज्ञापन

रांची में आयोजित इंटरनेशनल वॉक चैंपियनशिप-2021 में प्रियंका ने 20 किमी. वॉक रेस में भाग लेकर एक घंटा 28 मिनट और 45 सेकंड में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के संरक्षक महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्रा, अध्यक्ष योगेश मोहन, महासचिव पंकज कुमार सिंह एवं समस्त टीम नरसा ने खुशी जाहिर करते हुए प्रियंका गोस्वामी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। प्रियंका गोस्वामी मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed