फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private company will operate Sathrapur solid waste management plant

Bareilly News: निजी कंपनी करेगी सथरापुर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन

Mon, 05 Aug 2024 05:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 05 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Private company will operate Sathrapur solid waste management plant
बरेली। सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन निजी कंपनी करेगी। नगर निगम ने इसकी फाइनेंशियल बिड खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। प्लांट का संचालन शुरू होने से शहर को कूड़े से निजात मिलने के आसार हैं। वहीं, प्लांट में कूड़े से बिजली और तेल बनाने की कवायद भी तेज होगी।
विज्ञापन


रजऊ परसपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद होने के बाद नगर निगम ने सथरापुर गांव में दूसरा प्लांट लगाया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद टेंडर प्रक्रिया हुई थी। इसमें पांच कंपनियों ने भाग लिया था। इसके बाद टेक्निकल बिड खोली गई। अब फाइनेंशियल बिड खोली जानी है। अधिकारियों ने इसकी कोई तारीख नहीं बताई है, पर माना जा रहा है कि एक-दो सप्ताह में बिड खुल जाएगी।
विज्ञापन

रजऊ प्लांट पर हुई थी सियासत
रजऊ परसपुर में लगे प्लांट को लेकर सियासत हुई थी। दरअसल, रजऊ में प्लांट लगने से त्रिशूल एयरबेस की उड़ानों पर खतरा न होने की शर्त पर केंद्र सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। वर्ष 2005 से चली कवायद के बाद 2013 में इसका संचालन खामियों और गड़बड़ियों के बीच चला। बाद में राष्ट्रीय हरित अधिकरण तक मामला पहुंचा तो प्लांट को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


13.86 करोड़ की लागत से लगाया गया था प्लांट

वर्ष 2005-06 में प्लांट के लिए 13.86 करोड़ रुपये बजट जारी हुआ था। वर्ष 2010 में प्लांट तैयार हुआ। उद्घाटन के बाद 2013 में प्लांट में कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। बंद होने के बाद सथरापुर में जमीन तलाशकर इसको शिफ्ट कर दिया गया।

वर्जन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की फाइनेंशियल बिड खोलने की तैयारी है। प्लांट की शुरुआत होने से शहर को काफी हद तक कूड़े से निजात मिलेगी। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed