फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prisoner dies on the way to Meerut

Bareilly News: बंदी की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत

Mon, 23 Sep 2024 07:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Prisoner dies on the way to Meerut
बरेली। केंद्रीय कारागार-2 के एक विचाराधीन बंदी की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि विचाराधीन बंदी नामे अली बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला कस्बे का वार्ड नंबर 24 का रहने वाला था। बरेली और बदायूं जिले के थानों में उसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज थे। भमोरा पुलिस ने उसे 14 नवंबर 2018 को जेल भेजा था। उसे शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर की रात नामे अली को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। इससे उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर तत्काल डॉक्टर ने उसे एंबुलेंस से एलएलआरएम मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में अमरोहा जिले में पहुंचने पर उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इससे एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट उसे अमरोहा जिले के जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed