फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Principal Secretary angry due to non-start of online studies, asked- Why are there delays

ऑनलाइन पढ़ाई शुरू न होने से प्रमुख सचिव नाराज, पूछा- क्यों हो रही है देरी

Fri, 02 Oct 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary angry due to non-start of online studies, asked- Why are there delays
MJP Rohilkhand university - फोटो : demo photo

विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक तैयार नहीं कर सका है ई-कंटेंट लाइब्रेरी

विज्ञापन
बरेली। कोरोना के चलते रुहेलखंड विश्वविद्यालय को ई-कंटेंट तैयार कर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करानी है, लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही है। हालांकि इसके लिए विश्वविद्यालय में चार शिक्षकों की टीम भी गठित कर दी गई है, लेकिन अब तक ई-कंटेंट का काम पूरा नहीं हो सका है, जबकि शासन के निर्देश पर इसके लिए ई-लाइब्रेरी भी तैयार होनी है। गुरुवार को प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) ने कुलसचिव से पूछा- आखिर इसमें क्या दिक्कतें आ रही हैं। ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने में केयों देरी की जा रही है।
विश्वविद्यालय को अगस्त में ही ई-कंटेंट के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करानी थी, लेकिन लापरवाही की वजह से अब तक ई-कंटेंट तैयार नहीं हो सका है। हालांकि इसके लिए प्रो. एसके पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम भी बना दी गई है लेकिन अभी तक ई-कंटेंट को वेबसाइट पर अपलोड करने का काम पूरा नहीं हो सका है। शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय को ई-लाइब्रेरी भी तैयार करनी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इसका काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। इधर, गुरुवार को प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) मोनिका गर्ग ने ई-कंटेंट तैयार होने में लगातार हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कुुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय से ई-कंटेंट को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा है। कुुलसचिव ने ई-कंटेंट का काम जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

तीन के बजाय अब नौ अक्तूबर से होंगी मेडिकल परीक्षाएं
बरेेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीन अक्तूबर से शुरू होने वाली बीएडएस, पैरामेडिकल, बीएएमएस, एमडी (द्रव्यगुण) और बीयूएमएस की परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह की ओर से मेडिकल कॉलेजों को जारी पत्र में कहा गया है कि अब ये परीक्षाएं नौ अक्तूबर से प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच से होगी ऑनलाइन पढ़ाई
बरेली। वीआरएएल राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन पांच अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। प्राचार्या ने बताया कि जिन छात्राओं ने अपने व्हाट्सएप नंबर महाविद्यालय में नहीं दिए हैं, वे पांच अक्तूबर को पूर्वान्ह 11 बजे तक अपने व्हाट्सएप नंबर कॉलेज में उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed