फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Principal Expelled a student who came to study in inter college with a beard In Bareilly

UP: ये कॉलेज है... मदरसा नहीं, दाढ़ी कटाओ, यहां ऐसे नहीं पढ़ सकते; प्रधानाचार्य ने छात्र को कॉलेज से निकाला

Sat, 03 Aug 2024 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Aug 2024 08:42 AM IST
सार

बरेली से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां दाढ़ी रखकर इंटर कॉलेज पढ़ने आए छात्र को प्रधानाचार्य ने स्कूल से निकाल दिया। 31 जुलाई को प्रधानाचार्य ने छात्र से कहा था कि यह कॉलेज है, मदरसा नहीं, यहां ऐसे नहीं पढ़ सकते। 

विज्ञापन
Principal Expelled a student who came to study in inter college with a beard In Bareilly
दाढ़ी रखने पर छात्र को स्कूल से निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सेंथल में  दाढ़ी रखकर इंटर कॉलेज पढ़ने आए छात्र को बाहर निकालने का मामला साममे आया है। छात्र के बड़े भाई ने मामले में मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से की शिकायत है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


मोहल्ला नई बस्ती निवासी जीशान अली ने बताया कि उनका छोटा भाई फरमान अली एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र है। आरोप है कि प्रधानाचार्य छात्र पर पिछले एक माह से दाढ़ी कटवाने का दबाव बना रहे हैं। न काटने पर कॉलेज से नाम काटने और कक्षा में फेल करने की धमकी भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन




जीशान ने बताया कि फरमान 31 जुलाई को कॉलेज गया तो प्रधानाचार्य ने उसे कक्षा में बैठने से मना कर दिया। दाढ़ी रखकर इंटर कॉलेज आए छात्र से प्रधानाचार्य बोले कि यह कॉलेज है, मदरसा नहीं। दाढ़ी कटाओ, यहां ऐसे नहीं पढ़ सकते। इतना कहते हुए प्रधानाचार्य ने उसे बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दाढ़ी के साथ कॉलेज में आने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में छात्र के भाई ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

शासन का आदेश नहीं दिखा सके
छात्र ने इसकी जानकारी घर आकर भाई को दी तो वह उसको लेकर कॉलेज गए तो प्रधानाचार्य ने दो टूक कहा कि यह मदरसा नहीं, कॉलेज है। यहां दाढ़ी रखकर विद्यार्थियों को नहीं पढ़ा सकते। दाढ़ी कटवानी होगी, यही शासन का आदेश है। नहीं कटाई तो नाम काट दिया जाएगा। जब छात्र के भाई जीशान ने प्रधानाचार्य से शासन का आदेश दिखाने को कहा तो प्रधानाचार्य ने दोनों को कॉलेज से बाहर कर दिया।
 

एडमिशन के दौरान ही दे दी गई थी जानकारी: प्रधानाचार्य
नया एडमिशन है। छात्र से तब ही कह दिया गया था कि यूनिफॉर्म और अनुशासन में रहना है, लेकिन वह यूनिफॉर्म में नहीं आ रहा था।

 

मामला मेरी संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-देवकी सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed