{"_id":"61e9632bbaf8a11a25358dbb","slug":"principal-angry-seeing-the-dirt-and-the-attendants-walking-without-masks-bareilly-news-bly4730737142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी और बिना मास्क टहलते तीमारदारों को देख प्राचार्य हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी और बिना मास्क टहलते तीमारदारों को देख प्राचार्य हुए नाराज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते प्राचार्य डा.राजेश कुमार । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तीमारदारों को मास्क लगाने के निर्देश दिए। गंदगी मिलने पर अधीनस्थों को फटकार भी लगाई।
बृहस्पतिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण शुरू किया। अपने चैंबर से निकलते ही उनकी नजर स्ट्रेचर खींचते तीमारदार पर पड़ी। उन्होंने पूछा कि वार्ड ब्वाय कहां हैं। कुछ देर के बाद वार्ड ब्वाय भी पहुंच गया। तीमारदारों से स्ट्रेचर खींचवाने पर उसकी फटकार लगाई।
प्रसूती विभाग के सामने बेंच के नीचे गंदगी देखकर प्राचार्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत ही सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने सामने ही दीवारों पर लगे पोस्टर भी हटवा दिए। इस बीच दो लोग बिना मास्क के ही अस्पताल में घूमते मिले। प्राचार्य ने दोनों से जुर्माना लेने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति मास्क जरूर लगाएं। बिना मास्क वाले को अस्पताल में न आने दें।