फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prices of pulses, rice and spices increased in bareilly market

Bareilly News: दाल में महंगाई का तड़का, जीरे का दाम भी भड़का, चावल की कीमत में भी हुआ इजाफा

Mon, 05 Jun 2023 05:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 05:17 PM IST
सार

कारोबारियों के मुताबिक दाल की थोक कीमतें बढ़ने से रिटेल में भी महंगी बेचनी पड़ रही है। सफेद छोला जो 80 से 90 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब उसकी कीमत सौ से 110 रुपये तक जा पहुंची है।

विज्ञापन
Prices of pulses, rice and spices increased in bareilly market
दालें हुईं महंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब चार माह पहले राशन के दाम बढ़ने के बाद एक बार फिर महंगाई का तड़का लगा है। इनमें सर्वाधिक असर अरहर की दाल, जीरे पर सबसे ज्यादा पड़ा है। इसके साथ ही उड़द, काबुली चना, जीरा, मिर्च साबुत की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


बरेली के श्यामगंज स्थित राशन की दुकानों पर पांच किलो दाल का पर्चा लेकर पहुंचने वाले एक-दो किलो दाल लेकर लौट रहे हैं। वजह, 80 से सौ रुपये किलो में बिक रही अरहर दाल की कीमत अब 120-140 रुपये तक जा पहुंची है। 
विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक दाल की थोक कीमतें बढ़ने से रिटेल में भी महंगी बेचनी पड़ रही है। सफेद छोला जो 80 से 90 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब उसकी कीमत सौ से 110 रुपये तक जा पहुंची है। मसालों में मिर्च का तीखापन बढ़ा है। कीमत 280 से बढ़कर 330 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरे की कीमतें जो गुणवत्ता के आधार पर 350 से चार सौ रुपये में बिक रही थी वह अब 440 से पांच 500 तक जा पहुंची है। मंसूरी, शरबती, बासमती चावल की कीमतों में भी प्रति किलो दस से 30 रुपये तक की बढ़त हुई है। मूंग, मसूर दाल, काला चना, सोयाबीन, काली मिर्च, बड़ी इलायची आदि के दाम में कोई बदलाव नहीं है।

मिठास पड़ रही फीकी

सेहत के प्रति जागरुकता कहें या स्वाद का असर.. वजह जो भी हो, लेकिन अब गुड की कीमत ने चीनी को पीछे छोड़ दिया है। श्यामगंज किराना कारोबारी मनोज मूलचंदानी ने बताया कि पिछले साल तक गुड की कीमत 30-35 रुपये किलो थी, जो अब 40-45 रुपये किलो हो गई है। वहीं, छोटे-बड़े दाने की चीनी के दाम 38 से 40 रुपये तक बरकरार हैं। कहा कि गर्मियों में गुड की मांग बढ़ने से कीमतें बढ़ने की संभावना है।

पिछले माह तक यह थी कीमतें

सामग्री - पहले   -  अब
अरहर 80-85 120-140
उड़द 75-80 100-105
जीरा 350-400 440-500
सफेद छोले 80-90 100-110
साबुत मिर्च 260-280 330-350
चना दाल 60-65 45-70
मंसूरी चावल 30-34 36-40
शरबती 35-40 40-45
नोट : आंकड़े श्यामगंज दालमंडी, किराना के अनुसार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed