{"_id":"667b76cc2f52158f6508cf24","slug":"preparations-started-to-welcome-children-in-schools-bareilly-news-c-4-bly1015-427822-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूलों में बच्चों के स्वागत की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूलों में बच्चों के स्वागत की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालय मंगलवार को खोले गए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के भव्य स्वागत की तैयार करना शुरु कर दी है। पहले दिन साफ-सफाई की गई, दस्तावेजों व पढ़ाई से संबंधित उपकरणों को सही से रखा गया। वहीं भोजीपुरा विकासखंड के एक स्कूल में चोरी होने की घटना पर शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की।
स्कूल का वातावरण विद्यार्थियों के लिए आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर शिक्षकों ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में तीन दिन पहले ही विद्यालय की साफ-सफाई की गई, पौधे सूख रहे थे। उनमें पानी डाला गया। साथ ही शिक्षण सामग्री की जांच की गई। शिक्षक हरीश कुमार, सतेंद्र पाल, राखी गंगवार ने बताया कि गुब्बारे, रंगोली व अन्य सजावट का कार्य तीसरे दिन किया जाएगा। दरअसल, नव प्रवेशित बच्चों का विद्यालय में पहला दिन उत्सव की तरह मनाने के शासन स्तर से निर्देश दिए गए हैं। 28 जून को विद्यार्थियों का स्कूल में रोली-टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा।
उपकरण हो गए चोरी, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग (फोटो)
भोजीपुरा विकासखंड के पीपलसाना खातियान स्थित कंपोजिट विद्यालय में अवकाश के दौरान चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक अंजू टम्टा के अनुसार मंगलवार सुबह 7:15 बजे वह विद्यालय पहुंचीं। जहां मुख्य द्वार पर ताला लगा था, लेकिन अंदर लगे चैनल (गेट) का ताला टूटा हुआ था। कार्यालय में सामान बिखरा पड़ा था। वहां रखा स्मार्ट टीवी, यूपीएस, खेल उपकरण, गणित किट, मोटर, पंजिका आदि सामान गायब था। प्रोजेक्टर टूटा हुआ था। इस संबंध में शेरगढ़ थानाध्यक्ष को तहरीर दे दी गई है। घटना पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालयों में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें शिक्षक पर ही कार्रवाई कर दी गई थी। विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम विभाग स्तर से किए जाने चाहिए। जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद फिर से चोरी का मामला सामने आया है। विद्यालयों में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं। संवाद