फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations for operation of Vande Bharat intensified, pilots passed mental test

Bareilly News: वंदे भारत के संचालन की तैयारी तेज, मानसिक जांच में खरे उतरे पायलट

Mon, 09 Oct 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 09 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Preparations for operation of Vande Bharat intensified, pilots passed mental test
बरेली। सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। औसतन 120-130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन का बरेली होते हुए संचालन दिसंबर-जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले लोको पायलटों के प्रशिक्षण के बाद उनकी मानसिक स्थिति की जांच कराई गई है। आठ लोको पायलट जांच में खरे उतरे हैं। इनमें चार लोको पायलट रोजा लॉबी के हैं।
विज्ञापन

देहरादून-दिल्ली और लखनऊ-गोरखपुर के बीच संचालन के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को अब देहरादून-लखनऊ के बीच बरेली होते हुए चलाने का प्रस्ताव है। करीब 580 किमी लंबे इस रेल रूट का सर्वे भी हो चुका है। लखनऊ-देहरादून के बीच इस ट्रेन का किराया 1300 से 1800 के बीच हो सकता है। दोनों ओर से यह ट्रेन करीब 1100 किमी यात्रा 12 से 14 घंटे में तय करेगी।
विज्ञापन




कैरिज एंड वैगन के कर्मचारी भी हाेंगे प्रशिक्षित
वंदे भारत एक्सप्रेस का जिन स्टेशनों पर ठहराव होगा वहां कैरिच एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों को ट्रेन के रखरखाब का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बरेली, रोजा और इज्जतनगर के कर्मचारियों का प्रशिक्षण इसी माह शुरू हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस की रैक आठ कोच की होगी। बाद में जरूरत के हिसाब से कोचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वंदे भारत एक्सप्रेस का बरेली होते हुए संचालन प्रस्तावित है। इसको लेकर कार्रवाई तेजी से चल रही है। दिल्ली-लखनऊ, देहरादून-लखनऊ, दिल्ली-प्रयागराज, दिल्ली-अयोध्या, दिल्ली-वाराणसी कई रूटों का सर्वे हो चुका है। बरेली होकर चलने वाली वंदे भारत का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल या उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अधीन होगा इस बारे में स्थिति जल्द स्पष्ट हो जाएगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed