फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations begin to welcome Bappa, pandals will be decorated from today

Bareilly News: बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू, आज से सजेंगे पंडाल

Thu, 05 Sep 2024 06:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin to welcome Bappa, pandals will be decorated from today
शोभायात्राओं के लिए व्यवस्था बनाने में जुटे श्रद्धालु, बाजार में मूर्तियों की खरीदारी बढ़ी
विज्ञापन

बरेली। गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजार में बड़ी संख्या में लोग जहां मूर्तियां खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं, वहीं पंडाल की साज-सज्जा में इस्तेमाल होने वाले सामान की भी खूब बिक्री हो रही है। शहर में कई जगह पंडाल स्थापित किए जाएंगे। आज से पंडाल सजाने का काम शुरू होगा।
इस बार गणेश चतुर्थी सात सितंबर को है। 17 सितंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन सात सितंबर को श्री गणेश उत्सव समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दो दिन कार्यक्रम चलेंगे। इसके अलावा आलमगिरीगंज में मराठी बुलियन की ओर से छह दिवसीय, बिहारीपुर स्थित दरगैईया गली में श्री शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर की ओर से दस दिवसीय, कटरा मानराय में कटरा का राजा मंडल की ओर से सात दिवसीय कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

शाहबाद के विभूति नाथ मंदिर पर गणेश उत्सव समिति की ओर से पांच दिवसीय कार्यक्रम मनाया जाएगा। साहूकारा में भी गणेश जी का पंडाल सजेगा। सभी जगह बृहस्पतिवार से पंडाल सजाने की शुरूआत होगी। शोभायात्रा निकालकर सभी जगह स्थापित होने वाली मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed