{"_id":"69826489eb3cbf2edc0544dd","slug":"preparation-to-run-kathgodam-lucknow-express-via-pilibhit-mailani-bareilly-news-c-4-vns1074-819609-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को वाया पीलीभीत-मैलानी चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को वाया पीलीभीत-मैलानी चलाने की तैयारी
विज्ञापन
बरेली। काठगोदाम-लखनऊ के बीच चलने वाली 15042-44 काठगोदाम एक्सप्रेस को वाया बरेली, शाहजहांपुर के स्थान पर पीलीभीत, मैलानी होकर चलाया लाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद गाड़ी का संचालन नए रूट से शुरू कर दिया जाएगा।
पीलीभीत-मैलानी-लखीमपुर-सीतापुर रेल लाइन पर ट्रेनों की संख्या सीमित है। यह पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आने वाली रेल लाइन है। वर्तमान में काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस उत्तर रेलवे की लाइन से चलाई जा रही है।
इस रेल लाइन पर पहले से ही ट्रेनों का काफी दबाव है। काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन मीटरगेज के दौरान वाया पीलीभीत, मैलानी रूट से नैनीताल एक्सप्रेस के रूप में किया जाता था।
विज्ञापन
ब्राडगेज लाइन पर गाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद भी अब तक इस ट्रेन का संचालन पुराने रूट पर शुरू नहीं हो सका है। पीलीभीत, मैलानी, पूरनपुर, लखीमपुर आदि इलाकों के लोगों के साथ जनप्रतिनिधि भी इस गाड़ी का संचालन पुराने रूट से शुरू करने की मांग कर रहे थे। संवाद