फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparation to lead university to B grade to A plus in NAC assessment

नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को बी ग्रेड सेे ए प्लस तक पहुंचाने की तैयारी

Tue, 05 Jan 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Preparation to lead university to B grade to A plus in NAC assessment
MJP Rohilkhand university
कुलपति ने सभी को एकजुट होकर काम करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित नव वर्ष के कार्यक्रम में कुलपति प्रो. केपी सिंह ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस बार हमें विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में बी ग्रेड से ए प्लस ग्रेड पर पहुंचाना है।

कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. केपी सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत होने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के आगामी मूल्यांकन को लेकर सभी शिक्षक और कर्मचारी पूरी लगन से कार्य करें। एक विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए सभी कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षकों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन में इस समय विश्वविद्यालय का बी ग्रेड है, जो असंतोषजनक है। इस बार हमें विश्वविद्यालय को ए-प्लस ग्रेड तक पहुंचाने के लिए काम करना होगा। कुलपति ने जानकारी दी कि कर्मचारियों के लंबित व्यक्तिगत प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए विश्वविद्यालय ने एक समिति का गठन किया है। इस मौके पर कुलसचिव सुनीता पांडेय, वित्त अधिकारी केके शंखधार, उप कुलसचिव आनंद कुमार और सुनीता यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed