{"_id":"5e6a8ba88ebc3ea4bf18557b","slug":"preparation-of-tender-of-10-crores-for-connecting-bisalpur-dohra-road-bareilly-news-bly399269153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर-डोहरा रोड जोड़ने के लिए 10 करोड़ के टेंडर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर-डोहरा रोड जोड़ने के लिए 10 करोड़ के टेंडर की तैयारी
विज्ञापन
Rural Development
रामगंगानगर योजना के दिन बहुरने के साथ आमजन को भी मिलेगी राहत
विज्ञापन
बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना के लिए बीसलपुर और डोहरा रोड को जोड़ने वाली 45 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण जल्द शुरू कराने की तैयारी है। बीडीए के अधिकारी इसका ठेका देने की तैयारी कर रहे हैं। इस रोड के बन जाने के बाद आवासीय योजना के आवंटियों को तो बड़ी राहत मिलेगी ही, बीसलपुर बीसलपुर चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा।
बीडीए की 80वीं बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया गया था। इसके बाद शासन ने भी इस महत्वपूर्ण सड़क को बनाने के लिए 10 करोड़ के बजट की मंजूरी दे दी। बीडीए अधिकारियों को उम्मीद है कि वर्षों से ठप रामगंगानगर आवासीय योजना के दिन इस सड़क के बन जाने से बहुर जाएंगे। इससे आवंटियों की संख्या बढ़ने से परियोजना में फंसी बीडीए की कई अरब की रकम वसूल हो जाएगी। साथ ही इस रोड से आम जनता को भी बीसलपुर और डोडरा के बीच आवागमन में सहूलियत होगी। अभी बीसलपुर रोड से डोहरा रोड जाने के लिए लोगों को बीसलपुर चौराहे से होकर आना-जाना पड़ता है। इससे यहां जाम लगा रहता है। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने बताया कि इस रोड को जल्द बनाने की तैयारी है। जल्दी ही इसका ठेका देकर मानसून शुरू होने से पहले ही निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।