{"_id":"5d6cc8688ebc3e016025e483","slug":"premnagar-villagers-protests-on-shahjahanpur-pilibhit-highway-reagarding-a-kidnapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: नहीं मिला अपहृत किशोरी का सुराग, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: नहीं मिला अपहृत किशोरी का सुराग, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
Mon, 02 Sep 2019 01:17 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव प्रेमनगर की एक किशोरी के लापता होने के कई घंटे बाद तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
दरअसल गांव की ही रहने वाली 14 वर्षीय रेखा रविवार देर शाम घर के बाहर खूंचे से भैंस बांधने के दौरान लापता हो गई थी। जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया था। काफी देर बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों की सूचना पर रात करीब 10 बजे थाना पुलिस गांव पहुंची और खोजबीन शुरू की, लोकिन किशोरी का कहीं सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस से गन्ने के खेत में ढूढने की बात कही तो पुलिस ने टाल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से आरोपी किशोरी को अगवा कर के ले गए। सारी रात खोजने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग न मिलने पर परिजन और ग्रामीणों ने सुबह करीब सात बजे शाहजहांपुर-पीलीभीत नेशनल हाईवे पर रस्सी बांधकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलने के बाद तहसील और जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण थाना पुलिस पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे एसपी डॉ. एस चनप्पा और सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर और एडीएम प्रशासन ने मौके पर जाकर किशोरी के परिजनों से बातचीत की और उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराकर किशोरी को जल्द ढूंढने का आश्वासन देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इसके बाद लोग शांत हुए और सवा ग्यारह बजे तक जाम खोला। थाना इंचार्ज ने बताया कि किशोरी के अपहरण में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है साथ ही किशोरी को खोजने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।