फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances in Bareilly

Bareilly News: संदिग्ध हालात में गर्भवती विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 20 Aug 2024 12:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 12:41 PM IST
सार

बरेली के आंवला में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शादी छह महीने पहले ही हुई थी। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances in Bareilly
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मोहल्ला किला निवासी विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के गले पर निशान मिलने की बात कहकर मायका पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि मौत बीमारी से हुई है।

विज्ञापन


छह महीने पहले रूखसार (25) की शादी मोहल्ला किला निवासी बिलाल से हुई थी। वह गर्भवती थी। सोमवार को संदिग्ध मौत के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। घटनास्थल के साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला अनुपुरा निवासी मायका पक्ष के अकबर खान पूर्व सभासद, शाहरुख खान, याकूब आदि लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर पति व ससुराल वाले आए दिन रूखसार को प्रताड़ित करते रहते थे।

विज्ञापन

मुआवजे की राशि हड़पने के लिए गला घोंटा
मायके पक्ष का आरोप है कि कई साल पहले रेलवे स्टेशन के पास बल्क तेल डिपो निर्माण के दौरान उनकी जमीन का अधिग्रहण हुआ था। इसके मुआवजे की दूसरी किस्त पिता की मौत के बाद विरासत के रूप में अन्य बच्चों के साथ रूखसार के खाते में आनी थी। आरोपी पति इसी रकम को हड़पने के चक्कर में उसे परेशान करता था। रविवार रात भी पति ने रूखसार के साथ इसी रकम को लेकर झगड़ा किया था। शव के गले पर बने निशान गला घोंटकर हत्या किए जाने की गवाही दे रहा है।

आंवला के प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed