{"_id":"6649a110fb4fff73750e1bd7","slug":"pregnant-woman-beaten-for-luxury-car-by-in-laws-in-bareilly-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: निकाह में 70 लाख रुपये किए खर्च, लग्जरी कार के लिए गर्भवती विवाहिता को पीटा, ससुरालवालों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: निकाह में 70 लाख रुपये किए खर्च, लग्जरी कार के लिए गर्भवती विवाहिता को पीटा, ससुरालवालों पर रिपोर्ट
Sun, 19 May 2024 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 May 2024 12:22 PM IST
सार
निकाह में 70 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी पति और ससुरालवालों की डिमांड कम नहीं हुई। उन्होंने लग्जरी कार के लिए विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। निकाह में 70 लाख खर्च करने के बाद भी पति और ससुराल वाले दहेज में लग्जरी कार मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने गर्भवती विवाहिता की पिटाई की। पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
किला के मलूकपुर की महिला ने बताया कि पांच महीने पहले उसका निकाह बदायूं जिले के शेखूपुर निवासी हसीब से हुआ था। दहेज से असंतुष्ट ससुराल वाले लग्जरी कार मांग रहे थे। समझाने पर जेठ नसीम, नईम, फईम, जेठानी गुड्डी, शाजिया, अक्सा, देवर आदिव, ननद सुहाना ने साफ कहा कि हमें कार लाकर दो।
विज्ञापन
पति से शिकायत की तो उसने थप्पड़ मार दिया। जेठ ने भी अभद्रता की। शोर मचाया तो सब लोगों ने एकजुट होकर उसकी पिटाई की। महिला गर्भवती है, इसलिए पिटाई से उसके गर्भस्थ शिशु को भी चोट पहुंची। अल्ट्रासाउंड में इसका पता चला है। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन