फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Praveen is fond of luxury vehicles, expensive watches and jewellery.

Bareilly News: लग्जरी वाहन, महंगी घड़ी और गहनों के शौकीन हैं प्रवीण

Wed, 17 Apr 2024 05:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Praveen is fond of luxury vehicles, expensive watches and jewellery.
बरेली। बरेली संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन महंगी घड़ियों, गहनों व लग्जरी वाहनों के शौकीन हैं। दाखिल किए गए शपथपत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पास 5.40 लाख रुपये की हीरे की दो अंगूठियां, 12 लाख रुपये की आठ घड़ियां, चार लाख रुपये की दो पेन हैं। पत्नी के पास 1.38 करोड़ रुपये के गहने हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में 86.21 लाख और 2022-23 में 78.50 लाख रुपये आयकर जमा किए थे। पत्नी सुप्रिया ऐरन ने वर्ष 2018-19 में 6.39 लाख और वर्ष 2022-23 में 11.45 लाख रुपये आयकर जमा किए। खुद के पास नकदी 3.50 लाख रुपये और पत्नी के पास 70 हजार रुपये बताए हैं। बैंकों में खुद के और पत्नी के नाम से एक करोड़ रुपये जमा हैं। तीन कंपनियों में भी निवेश हैं। एनपीएस में खुद के और पत्नी के नाम से करीब एक करोड़ रुपये जमा किए हैं। खुद के पास दो लग्जरी वाहन, दो ट्रैक्टर, पत्नी के पास एक ट्रैक्टर है। अपने पास 7.79 करोड़ और पत्नी के पास 2.48 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्शायी है। खुद के पास आवास, व्यावसायिक भवन समेत 163 करोड़ रुपये और पत्नी के पास 9.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है। उन पर 23.60 लाख रुपये कर्ज है। पत्नी पांच लाख कर्जे में हैं। पेशा वकालत और रियल एस्टेट बताया है। पत्नी समाजसेविका हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

--
करोड़पति नीरज पर बैंकों का 44 लाख कर्ज
5.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के हैं मालिक
बरेली। आंवला सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्य ने दाखिल शपथ पत्र में हाथ में नकदी 5.25 लाख रुपये और पत्नी के पास 4.5 लाख रुपये बताए हैं। खुद का और पत्नी का पांच बैंकों में खाते होने की जानकारी दी है। शेयर, म्युचुअल फंड, बीमा पॉलिसी और एनएससी भी हैं। खुद के पास 3.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और पत्नी के पास 1.94 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। खुद के पास आवास, प्लाॅट समेत 5.30 करोड़ और पत्नी के पास 88 लाख रुपये की अचल संपत्तियां हैं। नीरज पर बैंकों का 44.19 लाख रुपये कर्ज है। वर्ष 2018-19 में 6.56 लाख रुपये, वर्ष 2022-23 में 10.53 लाख रुपये आयकर जमा किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बसपा प्रत्याशी पर 2.30 लाख कर्जबरेली। बरेली सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मास्टर छोटेलाल गंगवार के दाखिल शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2018-19 में 3.31 लाख और 2022-23 में 4.41 लाख रुपये आयकर जमा किए हैं। थाना नवाबगंज में धारा 420 के तहत दर्ज मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। हाथ में नकदी 50 हजार रुपये व तीन बैंकाें में खाते हैं। एक लग्जरी वाहन के स्वामी हैं। कुल 61.26 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं। 1.145 हेक्टेयर भूमि, आवासीय भवन समेत 1.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां हैं। वह 2.30 लाख रुपये कर्ज में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed