फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prashant won speech contests

प्रशांत ने जीती भाषण प्रतियोगिता

Sat, 23 Jan 2016 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 23 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Prashant won speech contests
कांती कपूर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब की ओर से समाज के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नव प्रवर्तन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम विज्ञान युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईवीआरआई के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. सत्यवीर सिंह मलिक रहे। उन्होंने  कहा कि समाज के विकास के लिए वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी से नव प्रवर्तन स्थापित करें। इससे युवा विकसित राष्ट्र का सपना पूरा कर करेंगे। आईवीआरआई के पूर्व वैज्ञानिक विशिष्ट अतिथि डॉ. पीके गुप्ता ने वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। डॉ. एमएल सारस्वत भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि पर पोस्टर भी बनाए। विज्ञान भाषण में जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशांत शर्मा, कांती कपूर की आख्या सिन्हा विजेता रहीं। कांती कपूर की यशी शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज के यश ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के आयोजन में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, महेश चंद्र शर्मा, प्रबंधक डॉ. ममता गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed