फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prashant scored twice as Youth FC lost the final

Bareilly News: प्रशांत के दो गोल के चलते यूथ एफसी फाइनल में हारा

Mon, 06 Oct 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Prashant scored twice as Youth FC lost the final
फुटबॉल हॉस्टल ने 2-0 से पराजित कर खितबा अपने नाम किया
विज्ञापन



बरेली। बरेली डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला फुटबॉल हॉस्टल व यूथ एफसी के मध्य खेला गया। इसमें फुटबॉल हॉस्टल के प्रशांत ने शानदार दो गोल कर यूथ एफसी को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान हॉस्टल की टीम पांच डिफेंडर के साथ व यूथ एफसी की टीम चार डिफेंडर व तीन फाॅरवर्ड खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी।
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन फुटबॉल हॉस्टल ने अपने सटीक पास और मजबूत डिफेंस की बदौलत मैच पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा।
विज्ञापन

पहले हाफ की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच गेंद पर कब्जे की जोरदार जंग देखने को मिली। फुटबॉल हॉस्टल के खिलाड़ियों ने डिफेंस लाइन पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैच के 29वें मिनट में फुटबॉल हॉस्टल के खिलाड़ी प्रशांत ने शानदार मूव बनाते हुए गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 31वें मिनट में भी प्रशांत ने गोल कर टीम के लिए गोल दागा। यूथ एफसी ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन हॉस्टल के गोलकीपर ने कई कठिन शॉट्स को बेहतरीन तरीके से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हाफ में भी हॉस्टल टीम का दबदबा कायम रहा। इसके बाद यूथ एफसी के खिलाड़ियों ने तीन बेहतरीन मूव बनाए, लेकिन फुटबॉल हॉस्टल के डिफेंडर प्रांजल कुमार ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। मैच के अंत तक स्कोर 2-0 पर ही रहा और फुटबॉल हॉस्टल की टीम ने खिताबी जीत हासिल की। इस जीत के साथ फुटबॉल हॉस्टल की टीम ने इस सीजन में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा। वहीं मुकाबले के दौरान रफ खेल का प्रदर्शन करने के लिए यूथ एफसी के शान को रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। साथ ही, हॉस्टल के खिलाड़ी गौरव को भी रेफरी ने चेतावनी दी।

विजेता व उपविजेता टीमों को रोटरी क्लब न्यू बरेली की ओर से ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रितु भूटानी व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कमल जिंदल, डॉ. प्रेम मनोहर, डॉ. श्वेतांक गंगवार, ब्लॉक प्रमुख फतेहगंज डॉ. सतेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका सुख लाल, हर्षित, पुनीत, मंजूर, शिव आदि ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed