फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pran Pratishtha ceremony Live telecast will take place at 500 places in Bareilly

Ram Mandir: बरेली में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 500 जगहों पर होगा सजीव प्रसारण, संघ-विहिप ने शुरू की तैयारी

Wed, 10 Jan 2024 04:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 04:18 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रामभक्त लाइव देख सकेंगे। बरेली में 500 जगहों पर एलईडी टीवी और प्लाज्मा स्क्रीन लगाकर इसका सजीव प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
Pran Pratishtha ceremony Live telecast will take place at 500 places in Bareilly
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बरेली जिले में 500 जगह सजीव प्रसारण किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी अभी से इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। जन सहयोग से जगह-जगह एलईडी टीवी और प्लाज्मा स्क्रीन लगाई जाएंगी। रामभक्त अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने बताया कि जिले के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में यह व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालु अयोध्या में होने वाले आयोजन को देख सकें। जन सहयोग से ही पूरी व्यवस्था की जा रही है। इसमें शहर के 150 और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 350 स्थानों पर स्क्रीन लगाई जाएंगी। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक प्रसारण जारी रहेगा।
विज्ञापन


इन मंदिरों में होगा प्रबंध
बाबा अलखनाथ मंदिर, श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर, मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम, राजेंद्रनगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर सहित शहर में कई स्थानों पर रामभक्तों के लिए खास प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। अभी स्थान निर्धारित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 जनवरी को निकालेंगे रैली
पवन अरोड़ा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व शहर में रैली निकाली जाएगी। इसमें शामिल रामभक्त अपने आराध्य के प्रति आस्था प्रकट करेंगे। अभी इस रैली का समय व रूट निर्धारित नहीं है। इसको लेकर मंथन चल रहा है।

अनोखी दीपावली का साक्षी बनेगा शहर
‘अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानी’। 14 साल वनवास के बाद अपने आराध्य भगवान राम के आने की खबर सुनते ही अवधपुरी सभी शोभाओं से युक्त होने लगी थी। अब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में उसी तरह का उल्लास है। सभी इस भव्य दीपोत्सव के साक्षी होंगे। 

इसी क्रम में बरेलीवासी भी अपने-अपने भावों को किसी न किसी रूप में भगवान को समर्पित करेंगे। मंदिरों और घरों को झालरों और दीपों से सजाया जाएगा। घरों में महिलाओं ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। पूरा शहर इस अनोखी दीपावली का साक्षी बनेगा।

सुबह से ही पूजन भजन-कीर्तन होगा
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वाति कुमार ने बताया कि दो दिन पहले से ही लोधीपुर कॉलोनी के मंदिर में साफ-सफाई और सजावट होगी। घरों में भी साज-सज्जा की जाएगी। सभी महिलाएं इसमें सहयोग करेंगी। कॉलोनी के सभी घरों पर राम पताका भी लगाएंगे। दीपावली की तरह ही झालर और दीयों से घर और मंदिर को रोशन करेंगे। 22 जनवरी को सुबह से ही पूजन और भजन-कीर्तन होगा।

घर पर बने पकवानों का लगाएंगे भोग
महिला शिक्षक संघ की जिला महामंत्री शिक्षा अग्रवाल ने बताया कि यह दिन बहुत खास है। हम इसे भव्य तरीके से मनाएंगे। बाहर से लाने के बजाय घर पर ही मिठाई बनाकर भगवान को उसका भोग लगाएंगे। मंदिर में भी सभी लोग अपने-अपने घरों से साफ-सफाई और शुद्धता से प्रसाद बनाकर भगवान को अर्पित करेंगे। मंदिर परिसर में रंगोली बनाई जाएगी। पूजा के बाद आतिशबाजी कर खुशियां मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed