फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pradhan's husband attacked with axe, attacker beaten by mob

Bareilly News: प्रधान के पति पर फरसे से हमला, हमलावर को भीड़ ने पीटा

Tue, 20 Aug 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 20 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband attacked with axe, attacker beaten by mob
सीबीगंज (बरेली)। बाइक सवार ग्राम प्रधान के पति पर रंजिश के चलते छह हमलावरों ने फरसे से हमला बोल दिया। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल प्रधान के पति को एक निजी अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायल आरोपी छोटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के गांव गौतारा निवासी ग्राम प्रधान के पति पंकज गंगवार सोमवार शाम साढ़े छह बजे गांव के प्रदीप गंगवार के साथ बाइक से बरेली जा रहे थे। वह जैसे ही सीबीगंज के गांव ऐना में सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो बाइक एक गड्ढे के पास बंद हो गई। प्रदीप बाइक को धक्का लगाने और पंकज स्टार्ट करने में लगे। तभी प्रेमनगर गौंटिया निवासी शिव प्रसाद उर्फ छोटे ने फरसे से पंकज के सिर पर हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गए। प्रदीप ने छोटे को पकड़ लिया। इसी बीच बाकी लोग फरार हो गए। वहीं, मौजूद भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पंकज की पत्नी ग्राम प्रधान सुनीता गंगवार व परिवार के लोग आ गए। आरोपी को जिला अस्पताल व पंकज को मिनी बाइपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के पीछे दो माह पुराना विवाद
फतेहगंज पश्चिमी। घटना के पीछे दो माह पुराना विवाद बताया जा रहा है। तब छोटे का बछड़ा यशपाल के घर में घुस गया था, जिसे भगा दिया गया। इसी बीच बीमार बछड़े की मौत हो गई थी। छोटे के भतीजे जितेंद्र कुमार ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में भूपेंद्र कुमार, पंकज गंगवार, यशपाल, जसपाल, मुकेश कुमार व अंकित पर बकरे पर हमला व उन लोगों को पीटने की रिपोर्ट कराई थी। पुलिस की जांच में सभी निर्दोष पाए गए। इसी बात को लेकर छोटे का परिवार रंजिश मान रहा था। वहीं, पंकज पर हुए हमले की सूचना पर गांव की भीड़ आरोपी के घर भी पहुंच गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed