{"_id":"65bec15841b5931270065c28","slug":"practice-time-management-by-solving-model-papers-bareilly-news-c-4-noi1138-336967-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मॉडल पेपर सॉल्व कर समय प्रबंधन का करें अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मॉडल पेपर सॉल्व कर समय प्रबंधन का करें अभ्यास
Sun, 04 Feb 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक पाने के लिए सुनियोजित तैयारी जरूरी है। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन का विशेष महत्व होता है। इसके लिए समय निर्धारित कर मॉडल पेपर हल करें। परीक्षा के दौरान हर प्रश्न का सही और स्पष्ट उत्तर लिखें। इससे आपको बेहतर अंक मिलेंगे। अमर उजाला की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत अंग्रेजी के प्रवक्ता मनोज कुमार ने शनिवार को ये बातें कहीं। उन्होंने पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण हिस्से के बारे में भी बताया। उनके सुझावों पर अमल कर विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी अन्य विषय में परेशानी आ रही है तो आप हमें 7830123401 नंबर पर भेज सकते हैं। विशेषज्ञ आपकी परेशानी का समाधान सुझाएंगे, जिसे हम अखबार के जरिये आप तक पहुंचाएंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- प्रश्नपत्र में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- ओएमआर शीट ध्यान से भरें।
- रोल नंबर का सही से मिलान करें।
- साफ और स्पष्ट लिखें।
- निबंध को तय मानक के मुताबिक ही लिखें।
इस तरह करें अभ्यास
- रोज एक मॉडल पेपर सॉल्व करें।
- स्पेलिंग की गलतियां सुधारें।
- खान-पान पर ध्यान दें।
- दिन में सोने की आदत न डालें।
हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए खास
हाईस्कूल के प्रश्नपत्र में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। ये प्रश्न ग्रामर समेत अन्य सेक्शन से भी पूछे जा सकते हैं। प्रोज में अ लेटर टू गॉड, डायरी ऑफ एनीफ्रेंक और नेल्सन मंडेला अ लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम महत्वपूर्ण हैं। पोयट्री में फायर एंड आईस, एनिमल, अमांडा महत्वपूर्ण हैं। सप्लीमेंट्री में थीव्स स्टोरी और ए ट्रीम फॉर सर्जरी जरूर पढ़ें। ग्रामर में रिपोर्ट राइटिंग, आर्टिकल, निबंध और लेटर महत्वपूर्ण हैं।
इंटरमीडिएट के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक
पैराग्राफ, सेंट्रल आइडिया और रिफरेंस कॉट्रेक्ट का अभ्यास करें। प्रोज में द लास्ट लेसन, लॉस्ट स्प्रिंग, इंडिगो और गोइंग प्लेसिस महत्वपूर्ण हैं। पोयट्री में माई मदर एट 66, ए थिंग ऑफ ब्यूटी और अ रोड साइड स्टेंड जरूर पढ़ना चाहिए। शॉर्ट स्टोरी में द थर्ड लेवल, द टाइगर किंग और मेमोरीज ऑफ चाइल्डहुड से लगातार प्रश्न आते रहे हैं। ग्रामर में स्टोरी राइटिंग, लेटर, एप्लीकेशन, निबंध के साथ ही एंटोनिम्स, सिनोनिम्स, इडियम्स एंड फ्रेसिस, स्पीच और वाॅयस आदि की अच्छी तैयार कर लें।