फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power supply disrupted in bareilly amidst scorching heat

Bareilly News: भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, कई इलाकों में आपूर्ति ठप, लोगों का हंगामा-प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2026 01:36 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 28 Jun 2026 01:36 PM IST
सार

बरेली में बिजली संकट से लोग परेशान हैं। मलूकपुर में चार दिन से बिजली गुल है। कृष्णानगर फेज टू में शनिवार रात भर आपूर्ति ठप रही। कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या है। बिजली न आने से परेशान उपभोक्ताओं ने रविवार को किला उपकेंद्र पर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Power supply disrupted in bareilly amidst scorching heat
किला उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के किला उपकेंद्र के मलूकपुर में चार दिन से तो पवन विहार के कृष्णानगर फेज टू में शनिवार की पूरी रात बिजली गुल रहने से उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान रहे। शास्त्रीनगर में तीसरे दिन बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा सीबीगंज, सुभाषनगर, सिटी स्टेशन आदि इलाकों में लोग पूरी रात ट्रिपिंग की समस्या से जूझते रहे। बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने किला उपकेंद्र पर हंगामा किया। 

विज्ञापन




किला उपकेंद्र के मलूकपुर में चार दिनों से बिजली की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। भीषण गर्मी में बच्चे बीमार हो रहे हैं। वहीं किला उपकेंद्र के शास्त्रीनगर में अनिल किराना स्टोर के पास शुक्रवार की दोपहर 12 बजे ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब हो गया था। शिकायत के बाद भी पूरे दिन कोई लाइनमैन मरम्मत के लिए नहीं पहुंचा, जिससे दिन-रात लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। पानी का संकट भी रहा। 
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन 
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह गायत्री पब्लिक स्टोर वाली मोड़ पर धरना प्रदर्शन किया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर प्रेमनगर थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन कोई बात नहीं बनी। इसके बाद किला एसडीओ विशाल वर्मा ने  अपनी टीम के साथ पहुंचकर उनको आश्वासन दिया। वह ट्रांसफार्मर के फ्यूज को ठीक कराने में लगे रहे। देर रात तक बिजली की समस्या को ठीक नहीं किया जा सका। जिससे यहां पर करीब 300 घरों में बिजली गुल रही। रविवार सुबह बिजली निगम के कर्मियों ने फेज की समस्या ठीक किया, तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णानगर फेज टू में पूरी रात गुल रही बिजली 
पवन विहार के कृष्णानगर फेज टू में रात 10 बजे केबिल जलने के कारण पूरी रात करीब 200 घरों में बिजली गुल रही। विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन करने पर कहा जाता रहा कि अभी केबिल बदली जा रही है और लाइट आ जाएगी। बिजली न आने से पूरी रात लोग परेशान रहे। वहीं दुर्गानगर उपकेंद्र के सैनिक कॉलोनी में रात करीब नौ बजे केबिल जलने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। 

जिसको ठीक करने के बाद बिजली रात में करीब 12:45 बजे आई फिर लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझते रहे। इससे पूरी रात लोग भीषण गर्मी से जूझते रहे। इसके अलावा सीबीगंज क्षेत्र में लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझते रहे। इससे क्षेत्र के करीब 10 हजार घर प्रभावित रहे। केबल बंच में आग भी लगी जिसको ठीक किया गया। इसके बावजूद ट्रिपिंग की समस्या का समाधान नहीं हो सका।

विद्युत वितरण खंड शहरी के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में जिन जगहों पर बिजली आपूर्ति की समस्या है, उसको प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है। वहीं पवन विहार के कृष्णा नगर फेज टू में केबल बदली जा रही है। किला के शास्त्रीनगर में एसडीओ अपनी टीम के साथ फॉल्ट को सही करा रहे हैं। जिसको जल्द ठीक करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed