फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power cuts are more in Jagatpur, Harungala, Mahanagar, least in Civil Lines and Cantt.

Bareilly News: जगतपुर, हरुनगला, महानगर में बिजली कटौती ज्यादा, सिविल लाइंस व कैंट में सबसे कम

Wed, 03 Apr 2024 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 03 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Power cuts are more in Jagatpur, Harungala, Mahanagar, least in Civil Lines and Cantt.
बरेली। शहर में मरम्मत कार्यों के नाम पर हो रही मनमाने ढंग से बिजली कटौती हो रही है। वीआईपी इलाकों पर बिजली निगम मेहरबान है और आम इलाकों को संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थिति ये है कि सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय और कैंट उपकेंद्रों से शहर के पॉश और वीआईपी इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाती है, इसलिए इन इलाकों में कटौती नाममात्र की जा रही है। दूसरी ओर जगतपुर, हरुनगला, महानगर, कुतुबखाना, किला, मढ़ीनाथ ऐसे इलाके हैं जहां रोजाना पांच से छह घंटे की कटौती के बाद भी मरम्मत के काम पूरे नहीं हो पा रहे। हरुनगला उपकेंद्र क्षेत्र में रविवार को तो नौ घंटे की कटौती की गई।
विज्ञापन

पुराना शहर में लोकल फाल्ट की लगातार शिकायत रहती है। इन इलाकों से अघोषित कटौती के साथ लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की शिकायतें लगातार आ रही हैं। मंगलवार को भी इस तरह की 15 शिकायतें दर्ज की गईं। किला और कुतुबखाना क्षेत्रों से ज्यादा शिकायतें रहीं। हालांकि बरेली में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था तो घोषित कटौती नहीं हुई, लेकिन अब बुधवार से फिर कटौती करके मरम्मत के काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

हाल ये है कि गर्मी का मौसम आ गया है, लेकिन शहर में अक्तूबर से चल रहे बिजली विभाग के मरम्मत के काम अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। बीते मार्च में तो लगभग पूरे महीने शहर में लगातार कटौती की गई। इसके बावजूद बिजली लाइनों, उपकेंद्रों और फीडरों की मरम्मत के नाम पर लोगों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का तर्क है कि गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ जाती है। भार बढ़ने पर जर्जर लाइनों, ओवर लोडिंग और लोकल फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े, इसलिए मरम्मत और उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के काम हो रहे हैं। हालांकि ये काम कब पूरे होंगे? इसका स्पष्ट जवाब किसी के पास नहीं। कई क्षेत्रों में अभी तमाम काम पूरे नहीं हो सके हैं। अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद का कहना है कि ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। शिकायत जहां से भी आती है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है।



---------
आज इन इलाकों में गुल रहेगी बत्ती
सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र के बेसू-वन फीडर पर मरम्मत कार्यों के कारण बुधवार को सुबह सात से 9:38 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इसके अलावा कुतुबखाना पुल के आसपास कुछ स्थानों पर बिजली पोलों को हटाने के दौरान भी लोगों को कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed