{"_id":"65f89768979fd769f5098854","slug":"power-cut-for-five-hours-in-qutubkhana-area-75-thousand-people-troubled-bareilly-news-c-4-bly1036-365382-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुतुबखाना इलाके में पांच घंटे बिजली गुल, 75 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुतुबखाना इलाके में पांच घंटे बिजली गुल, 75 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना उपकेंद्र की लाइनों और फीडरों की मरम्मत के बीच सोमवार को कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे 75 हजार लोग परेशान हुए। चौराहे के पास दोपहर में केबल में आग लगने के कारण समस्या और बढ़ गई।
तापमान बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। समय से मरम्मत नहीं होने की वजह से जर्जर लाइनें व उपकरण लोड बड़ने पर जवाब दे रहे हैं। मरम्मत के नाम पर कटौती भी भारी पड़ रही है। सोमवार को कुतुबखाना उपकेंद्र के कोहाड़ापीर फीडर की मरम्मत की वजह से मोती पार्क, आलमगिरीगंज में सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक कटौती की गई। कुतुबखाना पुल के आसपास लाइनों की मरम्मत के कारण भी कटौती की गई। इस वजह से कटरा मानराय, गंदा नाला, बड़ा बाजार, आर्य समाज गली, नैनीताल रोड, पुराना बस अड्डा, नगर निगम के आसपास के इलाकों में सुबह 11 से शाम पांच घंटे आपूर्ति ठप रही।
इधर, अपराह्न तीन बजे कुतुबखाना चौराहे के पास केबल में आग लगने के कारण इलाके ही आपूर्ति दो घंटे तक प्रभावित रही। एक्सईएन अमित आनंद ने बताया कि लाइनों और फीडरों की मरम्मत के कारण कटौती की गई।