फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power cut for five days, JE not responding

Bareilly News: पांच दिन से बिजली गुल, जेई नहीं दे रहे जवाब

Tue, 02 Jun 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 02 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Power cut for five days, JE not responding
शाही। ग्राम पंचायत बढ़ेपुरा के इलाके में पांच दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। बढ़ेपुरा के प्रधान रूपचंद ने एसडीओ मीरगंज से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 6-7 गांवों में तीन-चार दिन से बिजली गुल है। जेई बात नहीं कर रहे हैं। बढ़ेपुरा में खंभे टूटने से पांच दिन से बिजली गुल है। खंभे अब भी जमीन से नहीं हटाए गए हैं। गिरे खंभों के आसपास पानी भरा है, जिससे हादसे का खतरा है। वहीं, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्यपाल ने भी पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि दिन में ट्रिपिंग होती रहती है। जेई तीन दिन से कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। बिजली निगम के उपखंड अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आंधी के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत कार्य कराया गया है। जेई को जनता की कॉल रिसीव करने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed