फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Population of 36 thousand affected in flood affected villages, waterlogging on roads

Bareilly News: बाढ़ग्रस्त गांवों में 36 हजार की आबादी प्रभावित, सड़कों पर जलभराव

Sat, 13 Jul 2024 06:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Population of 36 thousand affected in flood affected villages, waterlogging on roads
बहेड़ी। चुपकिया गांव के स्कूल के रास्ते में भरा पानी।
फरीदपुर। क्षेत्र की करीब 19000 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। कई लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगा कर दवाएं दीं। इधर, सड़कों पर जलभराव से आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी हुई। फरीदपुर एसडीएम अजय उपाध्याय, सीओ गौरव सिंह और बाढ़ खंड के अधिकारियों ने गोविंदपुर गांव का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी फरीदपुर को बारिश से जुए जलभराव से बीमारियां न पनपे इसलिए दवा के छिड़काव का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन

--
34 गांव प्रभावित, प्रशासन से ग्रामीण असंतुष्ट
नवाबगंज। नवाबगंज और भदपुरा ब्लॉक में क्रमश: 20 व 14 गांवों में देवहा, पनघैली, सिंगलिया, अप्सरा और कैलाश नदी का जलस्तर घटा है, पर गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे यहां की 17 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। शुक्रवार को कई गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगा। ज्यादातर बुखार, जुकाम व दस्त के मरीज शिविर पहुंचे। गांवों के मुख्य मार्गों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने प्रशासनिक व्यवस्था नाकाफी बताते हुए असंतुष्टि जताई। संवाद
विज्ञापन

--------
गांवों के रास्तों पर भरा पानी, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
सुध लेने नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश, सीएम पोर्टल पर शिकायत की तैयारी
बहेड़ी/देवरनियां/भुता। बारिश से गांवों के मुख्य रास्तों पर जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। इस दौरान कुछ बच्चे जलभराव देखकर लौट जा रहे हैं, लेकिन कोई जिम्मेदार सुध लेने को गांव नहीं पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-नैनीताल हाईवे से चार किमी. अंदर इटौआ-कनमन रोड पर स्थित गांव चुपकिया में मुख्य रास्ते पर पानी भरा हुआ है। विडंबना है कि कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा। पांच रोज पहले हुई मूसलाधार बारिश और डैम से छोड़े गए पानी से घिरे गांवों को अभी तक राहत नहीं मिल सकी है। ग्राम पंचायत दोपहरिया का हिस्सा गांव चुपकिया का कनमन तक आने के लिए एक ही मुख्य रास्ता है, जिस पर अभी भी पानी भरा हुआ है। जरूरी काम के लिए ग्रामीण इसी रास्ते से आ-जा रहे हैं, मगर कनमन, इटौआ में बच्चे पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं।
ग्रामीण किशन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, अजय पाल सिंह, मुकुल सिंह, जिवेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि समस्या से अफसरों को अवगत कराने के बाद भी तहसील से कोई नहीं आया है। उनका कहना है कि वह अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करेंगे। संवाद
-------------------
विद्यालय की चहारदीवारी गिरी, जलभराव से शिक्षा प्रभावित
भुता। ग्राम नगीरामपुर में लगातार बारिश से सड़कों व गलियों में जलभराव है। इस वजह से सरकारी विद्यालय की चहारदीवारी गिर गई। दूसरी ओर यहां से आवागमन कर रहे ग्रामीण एवं बच्चों को खासी परेशानी हो रही है।

ब्लॉक भुता के ग्राम नगीरामपुर में लगातार बारिश से गलियों व सड़कों पर जलभराव है। यहां से ग्रामवासियों का निकलना मुश्किल हो गया है। गांव के सरकारी विद्यालय तक पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार और ग्रामीणों ने बताया कि यहां जलभराव से रात में चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हुई है। क्योंकि गांव में पानी की निकासी न होने से पानी किनारे जमा हो रहा है। ग्रामीण चंद्रपाल, पप्पू, सूरजपाल आदि ने इसकी शिकायत एसडीएम फरीदपुर से की है। संवाद

बहेड़ी। चुपकिया गांव के स्कूल के रास्ते में भरा पानी।

बहेड़ी। चुपकिया गांव के स्कूल के रास्ते में भरा पानी।

बहेड़ी। चुपकिया गांव के स्कूल के रास्ते में भरा पानी।

बहेड़ी। चुपकिया गांव के स्कूल के रास्ते में भरा पानी।

बहेड़ी। चुपकिया गांव के स्कूल के रास्ते में भरा पानी।

बहेड़ी। चुपकिया गांव के स्कूल के रास्ते में भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed