फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Poor quality of education received nine teacher suspended

शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिलने पर नौ शिक्षक निलंबित

Fri, 04 Mar 2016 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 04 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कू लों में बच्चे क्या पढ़ रहे हैं, इसकी पोल गुरुवार को बीएसए के निरीक्षण में खुल गई। तीन जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों से कुछ सवाल पूछे गए तो वे कुछ बता नहीं सके। शिक्षण कार्य में दिलचस्पी न लेने पर बीएसए ने नौ शिक्षकाें को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उड़ला जागीर जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ के बच्चों से बीएसए देवेंद्र स्वरूप सचान ने एलपीजी के बारे में पूछा। बच्चे नहीं बता सके। इसके बाद उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर ही अंग्रेजी के अक्षर ‘एल’ को पहचानने को कहा तो कोई बच्चा नहीं बता पाया। बीएसए ने यहां 190 बच्चों के लिए तैनात 10 शिक्षकों को काफी फटकार लगाई। कक्षा आठ के तीन शिक्षकाें को सस्पेंड किया गया है। बालीपुर जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात के बच्चे 545 का स्थानीय बताना तो दूर इसे पांच सौ पैतालीस तक नहीं बता पाए। इसके अलावा विज्ञान का प्रश्न सुनते ही बच्चे सकपका गए। बीएसए ने यहां के तीन शिक्षकों समेत भरतौल के भी चार शिक्षकाें का निलंबन किया है।
विज्ञापन


- बीएसए का दौरा, शिक्षक नाराज
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिथरी चैनपुर ब्लाक के अध्यक्ष कालीचरन पटेल और मंत्री राजीव लोचन शार्म का कहना है कि बीएसए निरीक्षण के दौरान शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। शिक्षकाें ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्टीकरण मांगे यह निलंबन हो रहे हैं। शुक्रवार को परेशान शिक्षक बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed