फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Poor quality bunch cable sent to lay line in the town

Bareilly News: कस्बे में लाइन डालने को भेजी घटिया बंच केबल, लोगों में गुस्सा

Mon, 10 Jun 2024 06:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Poor quality bunch cable sent to lay line in the town
सिरौली। नगर में प्रस्तावित बिजली सुधार योजना के तहत बिजली निगम ने फिर खेल करते हुए जर्जर लाइनें बदलने के लिए बेहद ही घटिया किस्म की बंच केबल भेजी हैं, जिनका लंबा चलना मुश्किल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में बिजली व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए केबल आने लगी है। बिजलीकर्मियों का मानना है कि केबल की क्वालिटी घटिया है। यह ज्यादा दिन नहीं चलेगी, जबकि 130 एमएम की मजबूत केबल की मांग की गई थी। अफसरों की मनमानी के चलते 95 एमएम की केबल भेजी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह एक जगह यह केबल डाली गई थी, जो 12 घंटे में ही जल गई। विभाग के कर्मियों के अनुसार यह केबल नगर में पहले से ही पड़ी है। नगर में ओवरलोड के चलते फाॅल्ट होने की समस्या बनी रहती है। वहीं, बिजली अधिकारियों के मनमानी के चलते नगर के लोगों में भी गुस्सा है। उन्होंने भी 130 एमएम की मजबूत केबल लगवाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली ट्रिपिंग ने बढ़ाई परेशानी

सिरौली। कस्बा में भीषण गर्मी के बीच बिजली ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों को खूब परेशान किया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। रविवार को सुबह से ही ट्रिपिंग के कारण घंटों बिजली कटौती रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने बेवजह बिजली कटौती पर रोक लगाने को कहा है। बावजूद नगर में बेवजह बिजली कटौती जारी है। कस्बा को छोटे-बड़े दो दर्जन ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति होती है। विभाग ने सभी स्टेशनों को एक ही लाइन से जोड़ रखा है। अगर एक ट्रांसफार्मर के क्षेत्र की आपूर्ति खराब होती है तो पूरे नगर की आपूर्ति ठप रखी जाती है, जबकि उपभोक्ताओं का कहना है कि जिस क्षेत्र की बिजली खराब हो, उसी इलाके की बिजली काटी जाए। लोगों ने अधिकारियों से व्यवस्था बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed