फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pool test will be held for 14.5 thousand people from outside in lockdown

लॉकडाउन में बाहर से आए 14.5 हजार लोगों का होगा पूल टेस्ट

Fri, 24 Apr 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pool test will be held for 14.5 thousand people from outside in lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

पहले उन गांव-वार्डों को प्राथमिकता मिलेगी जहां सबसे ज्यादा लोग

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से आए 14500 लोगों में कोरोना की जांच के लिए पूल टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए लोगों के ग्रुप बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक ग्रुप के सभी लोगों के एक साथ सैंपल लेकर उनकी जांच होगी। अगर किसी समूह की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तब सभी सदस्यों की अलग-अलग जांच की जाएगी।
देश में 23 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद दिल्ली, नोएडा, हरियाणा सहित दूसरे प्रांतों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटे थे। प्रशासन ने सर्वे में ऐसे करीब 14500 लोगों को चिह्नित किया है। सुभाषनगर में एक परिवार के कोरोना मुक्त हो जाने के बाद फिलहाल जिले में कोरोना का एक भी केस नहीं है। प्रशासन अब बाहर से आए लोगों की पूल टेस्टिंग कराने जा रहा है। अफसरों का कहना है कि पहले उन गांवों और वार्डों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां सबसे ज्यादा लोग बाहर से आए हैं। वहां भी लोगों के ग्रुप बनाए जाएंगे। जैसे जितने लोग दिल्ली से आए हैं, उनका एक ग्रुप, इसी तरह दूसरी जगहों से आए लोगों का दूसरा ग्रुप, फैक्ट्री में काम करने वाले सभी लोगों का अलग ग्रुप बनाया जाएगा। इसके बाद सभी का पूल टेस्ट कराया जाएगा। अगर किसी समूह की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो फिर उस ग्रुप के सभी सदस्यों की अलग-अलग जांच होगी। इसी तरह सभी लोगों को जांच से कवर किया जाएगा। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि इस जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की 30 मोबाइल टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन

आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग भी होंगे कवर

स्वास्थ्य, सुरक्षा, खानपान सहित दूसरी आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के भी पूल टेस्ट कराए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक ही फील्ड या वर्क ऑफ नेचर के लोगों के ग्रुप बनाकर उनकी पूल टेस्टिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए और आवश्यक सेवा तथा आपूर्ति में लगे सभी लोगों की पूल टेस्टिंग कराई जा रही है, ताकि जिले में कोरोना का कोई केस छिपा हो तो उसे आसानी से खोजा जा सके। - नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed