{"_id":"5e20c2f68ebc3e4ad9296ae9","slug":"poltical-bareilly-news-bly392259690","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत रोड पर गड्ढों में उछली कार तो अफसर शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत रोड पर गड्ढों में उछली कार तो अफसर शर्मसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवंबर में पिछले दौरे में प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बरेली-सीतापुर हाईवे की खस्ताहाल पर चिंता जाहिर की थी। इस बार नवाबगंज जाते वक्त बरेली-सितारगंज हाईवे पर भयंकर गड्ढे देखकर वह नाराज हुए। नवाबगंज जाते वक्त सहगल की कार रिठौरा, हाफिजगंज सहित कई जगहों पर हाईवे पर खतरनाक गड्ढों में जोर से उछली तो अफसर शर्मसार हो गए। अफसरों ने बताया कि यह रोड काफी समय से खराब है। एनएचएआई अफसरों से इसकी मरम्मत के लिए बातचीत की जा रही है।
सीडीओ की गाड़ी की टक्कर से मां-बेटा समेत तीन घायल
नवाबगंज। मेथी नवदिया गांव का दौरा कर लौटते वक्त प्रमुख सचिव के काफिले में शामिल सीडीओ की गाड़ी की टक्कर से मां-बेटा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सीडीओ ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। प्रमुख सचिव काफिले के साथ जब मेथी नवदिया गांव का दौरा कर लौट रहे थे, तभी अटंगाचांदपुर गांव की बन्नो बेगम अपने छोटे बेटे इमरान और भतीजे सनी के साथ बाइक से दलेलनगर जाने के लिए निकलीं। बाइक इमरान चला रहा था। अटंगाचांदपुर गांव में ही शाम सात बजे अचानक बाइक गड्ढे में फिसलकर गिर गई और फिर काफिले में शामिल सीडीओ की कार की चपेट में आ गई, इससे बन्नो बेगम, उनका बेटा इमरान और भतीजा सनी घायल हो गए।