{"_id":"5e20c2fd8ebc3e7d5c425496","slug":"poltical-bareilly-news-bly3922118163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिजगंज सब स्टेशन पर जेई नदारद, प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफिजगंज सब स्टेशन पर जेई नदारद, प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल निर्धारित मेथी नवदिया गांव जाते समय अचानक हाफिजगंज सब स्टेशन पर रुक गए और निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बिजली सप्लाई और राजस्व वसूली की स्थिति जानना चाहा, लेकिन मौके पर जेई नहीं होने पर दूसरा स्टाफ सही जानकारी नहीं दे पाया। सहगल ने इनकमिंग और आउटगोइंग मीटरिंग सप्लाई, लाइन लॉस, चोरी आदि की जानकारी मांगी तो एसडीओ बगले झांकने लगे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जेई पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सहगल ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो उस पर जेई बीपी सिंह के हस्ताक्षर थे। इस पर उन्होंने मौजूद एक्सईएन सुशील गर्ग से जवाब तलब किया तो बताया गया कि जेई की ड्यूटी एक और स्टेशन पर है। उन्होंने फिर मूवमेंट रजिस्टर मांगा तो बोलती बंद हो गई। सहगल की नाराजगी के बाद विभागीय अफसरों ने रात में अनुपस्थित जेई बीपी सिंह को सेंसर इंट्री यानी प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी और उसे चरित्र पंजिका में भी दर्ज करा दिया। बता दें कि नोडल अधिकारी सहगल के आगमन का कार्यक्रम पहले से तय था, बावजूद इसके बिजली अफसरों ने इसका संज्ञान नहीं लिया। इसलिए सब स्टेशन पर जेई आदि नदारद मिले।