{"_id":"2ffa129c39f1133956019f9f37043447","slug":"politics-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटों की गड्डी के साथ सपा नेता भूपेंद्र कुर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटों की गड्डी के साथ सपा नेता भूपेंद्र कुर्मी गिरफ्तार
बरेली
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। थाना शेरगढ़ के प्रह्लादपुर गांव में नोटों की गड्डी के साथ पुलिस ने बरेली कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और सपा नेता भूपेंद्र कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह अपने मौसा के इस गांव से बहन को क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जिताने के लिए वोटरों को पैसा बांट रहा था। उसके पास से 62 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस ने गांव में ही उसके मकान के पास खड़ी फार्चूनर समेत चार गाड़ियां सीज कर दी गई हैं। 2006 में बरेली कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष रहा भूपेंद्र कुर्मी पहले भी कई आपराधिक मामलों में चर्चित रहा है। पुलिस ने मुकदमा लिखकर उसके ड्राइवर के साथ हवालात में डाल दिया है।
बहेड़ी के मितापुर गांव निवासी भूपेंद्र कुर्मी की मौसी शेरगढ़ के प्रह्लादपुर गांव में रहती हैं। इस गांव से भूपेंद्र कुर्मी की बहन सुमनलता क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी होने के साथ शेरगढ़ विकास खंड की प्रमुख की दावेदार भी हैं। भूपेंद्र कुर्मी ने यहां से चुनाव लड़ने के लिए अपना भी वोट बनवाया था, लेकिन विरोधियों के आपत्ति करने पर उसका वोट कट गया था। हालांकि इसके लिए भूपेंद्र ने प्रह्लादपुर गांव में मकान भी खरीद लिया था। इसके बाद भी वोट दोबारा नहीं बन पाया। मजबूरी में उसने बहन को चुनाव लड़ा दिया था। मंगलवार की सुबह मतदान शुरू होते ही भूपेंद्र कुर्मी की शिकायतें अफसरों तक पहुंचने लगीं। उनके विरोधियों ने पुलिस के आला अफसरों को फोन करके बताया कि वह अपने मकान में बैठकर वोटरों को धमका रहा है। वहां वोटरों को पैसा भी बांटा जा रहा है। फार्चूनर समेत कई लग्जरी कारें मकान के पास खड़ी हैं। उनमें बाहर के लोगों को धमकाने के लिए बुलाया गया है। इस सूचना पर एसओ उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाकर देखा तो कुर्मी के घर के बाहर चार कारें खड़ी थीं और लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस को देखकर लोग इधर-उधर होने लगे। पुलिस टीम भूपेंद्र कुर्मी और उनके चालक मुनीश कुमार को पकड़ लाई। एसओ का दावा है कि भूपेंद्र कुर्मी वोटरों को रिझाने के लिए पैसा बांट रहा था। उसकी जेब से 62 हजार रुपये बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ बलवा, धोखाधड़ी, चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन, बिना परमीशन के कार लेकर घूमने और वोटरों को रिझाने के लिए पैसा बांटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि भूपेंद्र कुर्मी के यहां के बरामद चारों कारों को सीज कर दिया गया है। चुनाव में गड़बड़ी करने वाला कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।