फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

फरीदपुर में जल्द बनेगा रोडवेज बस स्टेशन: कटारिया

Sun, 22 Dec 2019 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
political
बुखारा, भुता और बीसलपुर रोड पर चलेंगी परिवहन निगम की बसें
विज्ञापन

फरीदपुर। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा है कि फरीदपुर में शीघ्र ही रोडवेज बस स्टेशन बनेगा, इसके लिए जमीन भी चिह्नित हो गई है। यहां से आसपास कस्बों के लिए ग्रामीण बस सेवा संचालित होंगी। शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे कटारिया ने कहा कि एनएए से किसी भी मुसलमान की नागरिकता प्रभावित नहीं होगी। विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
एनपी एग्रो फैक्ट्री परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि फरीदपुर में काफी समय से रोडवेज बस अड्डे की मांग उठ रही है। पिछली सरकारों ने जनता की इस मांग को नजरअंदाज किया, लेकिन अब जल्द ही यहां बस स्टेशन बनेगा। इसके बाद यहां से बीसलपुर, भुता, बुखारा, आंवला, बदायूं आदि स्थानों के लिए रोडवेज बसों का संचालन होगा। नेशनल हाईवे से होकर गुजरने वाली रोडवेज की बसें बाईपास से नहीं बल्कि फरीदपुर शहर से होकर निकलेंगी, इसके निर्देश भी क्षेत्रीय प्रबंधक को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर सारे विपक्षी दल भ्रम फैलाकर हिंसा करा रहे हैं, लेकिन उनकी इस हरकत से अब लोग अवगत होने लगे हैं। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। विधायक डॉ. श्यामबिहारी लाल ने बताया कि फरीदपुर में मंडी समिति स्थल निर्माण के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। भुता में आईटीआई खुल रही है। सरकार लगातार विकास कर रही है। इस दौरान मानवेंद्र राणा, संतोष शर्मा, ओमवीर गुर्जर, अतीश अग्रवाल, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed