{"_id":"6074a6708ebc3eda746c042a","slug":"political-bareilly-news-bly443746181","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की धमकी ने बढ़ाई सियासी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की धमकी ने बढ़ाई सियासी गर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक में नामांकन पत्रों की वापसी के दिन रविवार को सदर विधायक योगेश वर्मा और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता के बीच हुए झगड़े के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें विधायक एक व्यक्ति को निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख की मदद करने पर धमका रहे हैं। वहीं, विधायक का कहना है कि उन्होंने सिर्फ समझाया था।
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता 2006 से नकहा ब्लॉक प्रमुख पद पर काबिज हैं। कभी उनकी पत्नी कल्याणी गुप्ता प्रमुख रहीं तो कभी पवन प्रमुख बने। इस बार पंचायत चुनाव में सदर विधायक अपने चहेते कपिल वर्मा की पत्नी अर्चना वर्मा को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए गोटियां बिछा रहे हैं। इसी चक्कर में विधायक रविवार को नाम वापसी के दिन नकहा ब्लॉक पहुंचे थे। अर्चना वर्मा को निर्विराध बीडीसी का चुनाव जिताने के लिए ही उन्होंने विरोध में खड़े उम्मीदवारों के नामांकन वापस कराने की कोशिश की तो निवर्तमान प्रमुख पवन गुप्ता ने विरोध किया था। इसके बाद ही दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई। पुलिस ने इस मामले में निवर्तमान प्रमुख के भाई संजय गुप्ता समेत 15-20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रविवार की शाम को रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद रात को सोशल मीडिया पर सदर विधायक द्वारा एक व्यक्ति को धमकाने का ऑडियो वायरल हुआ, जिसके बाद सियासी गलियारे में खलबली मच गई।
ऑडियो में विधायक नकहा क्षेत्र के गांव सेवकहा निवासी संजय वर्मा से फोन कर पहले तो हालचाल पूछते हैं। फिर कहते हैं कि पवन को जिताय देहउ अबकी..। बात यहीं से शुरू होती है। इसके बाद विधायक निवर्तमान ब्लाक प्रमुख की मदद करने के लिए सवाल पर सवाल करते और संजय अपनी सफाई देते हैं। अंत में विधायक गर्म हो जाते हैं और संजय जब उनसे मिलने के लिए पूछते हैं तो वह यह कहकर फोन काट देते हैं कि तुम्हारी कोई जरूरत नहीं।
विज्ञापन
विधायक अपने कार्यकर्ता की पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाना चाहते हैं। इसलिए हमें और हमारे कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। नामांकन के आखिरी दिन आठ अप्रैल को विधायक ने संजय वर्मा निवासी सेवकहा को फोन कर धमकाया था। किसी ने ऑडियो वायरल कर दिया है।
-पवन गुप्ता, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख नकहा
-
हम विधायक से काफी समय से जुड़े हैं। इसलिए कभी-कभी फोन पर बातचीत होती रहती है। इस बार प्रधानी सीट आरक्षित होने से हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। कुछ लोगों को बीडीसी का चुनाव लड़ा रहे हैं। विधायक ने नामांकन के आखिरी दिन फोन किया था। निवर्तमान प्रमुख की मदद करने पर नाराजगी जता रहे थे। ऑडियो किसने और कैसे वायरल कर दी, इसकी जानकारी नहीं है।
-संजय वर्मा निवासी सेवकहा
-
ऑडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। इसमें गलत क्या है। पहले संजय वर्मा हमारे साथ था। लेकिन अब वह विरोधियों की मदद कर रहा है। इसलिए उसे फोन कर समझाया था।
-योगेश वर्मा, सदर विधायक