{"_id":"5e20c3a28ebc3e4b20339e62","slug":"political-bareilly-news-bly392220138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोशल मीडिया पर जहर, पुलिस ने शुरू की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सोशल मीडिया पर जहर, पुलिस ने शुरू की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ग्रुप को बंद कराया, एडमिन को दी चेतावनी
बरेली। नागरिकता कानून के विरोध में धरने खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करके माहौल गरमाने की कोशिश की जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने ऐसे ही एक ग्रुप को बंद कराने के साथ कई को चेतावनी भी दी है।
विरोध प्रदर्शन को लेकर कई ग्रुपों पर हो रही भड़काऊ बयानबाजी के बाद सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय हो गया है। गुरुवार सुबह से ‘गौस ए आजम’ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में युवाओं ने बरेली के मौलानाओं को पर तल्ख टिप्पणी की। ग्रुप में लोगों से सड़क पर निकलने का भी आह्वान किया गया। मामला एसएसपी तक पहुंचने के बाद एएसपी अभिषेक वर्मा ने ग्रुप एडमिन को चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया सेल को आदेश देकर ग्रुप बंद करा दिया। बताया जाता है कि कुछ अन्य ग्रुप में भी इसी तरह भड़काऊ बयानबाजी की जा रही है। इन ग्रुपों के साथ ही पुलिस फेसबुक पोस्ट पर नजर रख रही है।