{"_id":"5e20c2fc8ebc3e7081424468","slug":"political-bareilly-news-bly392180186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर रहा अलर्ट, देर तक खुली ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर रहा अलर्ट, देर तक खुली ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर जिला अस्पताल में अलर्ट रहा। प्रमुख सचिव अस्पताल न आ जाएं.. लिहाजा अफसरों ने जिला अस्पताल को चमका दिया। सभी डॉक्टर समय पर ड्यूटी पहुंचे। अस्पताल गेट के सामने सीएमएस कार्यालय की रंगाई-पुताई का काम भी दिनभर चलता रहा। धूल भरी खिड़कियों पर सफ ाई के बाद नए पर्दे नजर आए तो मरीज के पास फटे-पुराने कंबलों की जगह नए कंबल और चादरें दिखाई दीं।
जिला अस्पताल के वार्ड और शौचालयों को दवा का छिड़काव कर चमका दिया गया। दवा काउंटर, एक्सरे रूम में स्टाफ चौकस दिखा। आम दिनों में दोपहर 1.45 पर ओपीडी छोड़ देने वाले डॉक्टर देर तक बैठे दिखाई दिए। सामने सड़क की दूसरी ओर बने टीबी अस्पताल और बर्न वार्ड में लगा गंदगी का अंबार अचानक गायब हो गया। बेड पर चादर बदली हुई थीं। अस्पताल परिसर में ई-रिक्शा और टेंपो के घुसने पर भी पाबंदी थी। आम दिनों में यही टेंपो और ई-रिक्शा अस्पताल गेट से लेकर इमरजेंसी तक दिनभर लाइन लगाए रहते हैं। इससे अन्य मरीजों व तीमारदारों को परेशानी भी होती है। ब्यूरो