फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

ननकाना साहिब पर पथराव से सिख समाज खफा, इमरान खान का पुतला फूंका

Sat, 04 Jan 2020 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
political
बरेली। ननकाना साहिब गुरुद्वारे में हुए पथराव की निंदा करते हुए कई संगठनों ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे में हुए पथराव से पूरे सिख समाज में आक्रोश है। सिख समाज के लोग कोतवाली के पास इकट्ठा हुए पैदल ही पटेल चौक पहुंचे। यहां इन लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान सुभाष नगर कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्रजीत सिंह छाबड़ा, यूथ खालसा के संस्थापक मंजीत सिंह बिट्टू, हरप्रीत सिंह गोलू, व्यापार मंडल के शोभित सक्सेना, पिंका बक्शी, ज्ञानी काला सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। समाज सेवा मंच ने भी प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। अध्यक्ष नदीम शम्सी ने दोषियों को फांसी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में साजिद हुसैन, तनवीर अहमद, मुशीर, दलजीत सिंह, सय्यद मुख्तार, अली मोहसिन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed