फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

अब कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को लेकर जोड़तोड़ शुरू

Thu, 02 Jan 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
political
कई दावेदार सक्रिय, कुछ जिलाध्यक्ष की दौड़ में भी रहे थे शामिल
विज्ञापन

बरेली। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद अब महानगर अध्यक्ष को लेकर जोड़तोड़ शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि महानगर अध्यक्ष पद पर भी किसी नए चेहरे को लाया जा सकता है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर ज्यादातर ब्राह्मण समाज के लोगों का कब्जा रहा है, जबकि महानगर अध्यक्ष की कमान मुस्लिम वर्ग के हाथों में रही है। कांग्रेस ने पहली बार जिलाध्यक्ष पद पर किसी मुस्लिम की ताजपोशी की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब महानगर अध्यक्ष पद पर किसी गैरमुस्लिम की तैनाती की जाएगी। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए महानगर अध्यक्ष पद के लिए अनुज गंगवार, पारस शुक्ल, राकेश सक्सेना और हरवीर सिंह बॉबी ने दावेदारी पेश की है। इनमें अनुज तो जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में भी शामिल रह चुके हैं। पारस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शुक्ला पुत्र हैं और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। राकेश सक्सेना पहले युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि हरवीर सिंह बॉबी महानगर कमेटी में महासचिव रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed