{"_id":"5e050af28ebc3e881b4c3529","slug":"political-bareilly-news-bly3896160120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर से आए आजम खां ने एडीजी से कहा- पुलिस कर रही मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर से आए आजम खां ने एडीजी से कहा- पुलिस कर रही मनमानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी ने दिया जांच का आश्वासन, लिखित में मांगी शिकायत
बरेली। रामपुर में पांच दिन पहले हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में सपा के कद्दावर पूर्व मंत्री आजम खां के कई करीबी पुलिस की कार्रवाई के शिकार हो गए हैं। इन्हीं की मदद को गुरुवार शाम आजम खां ने बरेली आकर एडीजी अविनाश चंद्र से उनके आवास स्थित कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। कहा कि पुलिस ज्यादती कर रही है।
करीब 20 लोगों के साथ पहुंचे आजम खां ने एडीजी को बताया कि 21 दिसंबर को हुए घटनाक्रम में पुलिस ने गंभीर धाराओं में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है जो घटनास्थल तो दूर रामपुर तक में नहीं थे। पुलिस राजनैतिक आधार पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो किसी भी तरह न्यायसंगत नहीं है। अगर गलतियां न सुधारी गईं तो सपा विरोध प्रदर्शन को मजबूर होगी। एडीजी ने उनसे कहा कि वह साक्ष्य सौंपें, पुलिस ने कुछ गलत किया है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई का भी विकल्प खुला है। कहा कि पुलिस प्रशासन जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रहा है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। वह चाहें तो लिखित में शिकायत दे सकते हैं। आश्वासन मिलने के बाद दस मिनट बाद ही आजम कां रामपुर लौट गए। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, नगर अध्यक्ष आसिम रजा, पूर्व विधायक विजय सिंह के अलावा बरेली के सरफराज वली खां, सैफ वली खां, शोएब वली खां और वली शेख आदि थे।