फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

पुलिस प्रशासन ने होशियारी से लिया काम, भीड़ को मैदान में जुटाकर पूरे शहर में खत्म किया कोहराम

Sat, 21 Dec 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
political
पुलिस प्रशासन ने होशियारी से लिया काम, भीड़ को मैदान में जुटाकर पूरे शहर में खत्म किया कोहराम - फोटो : अमर उजाला, बरेली
लखनऊ से डीजीपी ले रहे थे पल-पल का अपडेट
विज्ञापन

बरेली। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने सूझबूझ से काम लेकर शहर को बवाल की जद में आने से बचा लिया। सारी भीड़ को आराम से इस्लामिया ग्राउंड में एकत्र हो जाने दिया, इसके बाद वहां शांति व्यवस्था बनाए रखना अपेक्षाकृत आसान हो गया।

शुक्रवार का दिन बरेली पुलिस प्रशासन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। खासकर नमाज के वक्त भीड़ उमड़ने और फिर माहौल बिगड़ने का खतरा सता रहा था। डीजीपी की नजर भी बरेली के घटनाक्रम पर थी। उन्होंने एडीजी को खासतौर से बरेली में ही रहने के निर्देश दिए थे और खुद उनसे अपडेट ले रहे थे। ऐसे में अफसरों ने नमाजियों की उस भीड़ को बिल्कुल नहीं टोका जो अपने-अपने इलाके की मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद इस्लामिया ग्राउंड की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उनके लिए रास्ता खाली कराने का काम किया। दूसरे वाहनों को रोककर पहले नमाजियों को इस्लामिया ग्राउंड की ओर निकाला गया। इस तरह काफी भीड़ ग्राउंड में एकत्र हो गई जबकि शहर में हंगामे और बवाल की गुंजाइश खत्म हो गई। मैदान के आसपास छतों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। निगरानी में ड्रोन कैमरों की भी मदद ली गई। भीड़ को एक ही जगह रखने की प्रशासन की रणनीति कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed