{"_id":"5df2977d8ebc3e879a408a88","slug":"political-bareilly-news-bly387733290","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन बिल- मुस्लिमों से कारोबार बंद रखने का आह्वान, आईएमसी आज निकालेगी मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन बिल- मुस्लिमों से कारोबार बंद रखने का आह्वान, आईएमसी आज निकालेगी मार्च
विज्ञापन
हमारी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए: मौलाना तौकीर
विज्ञापन
बोले, ये मुद्दा बाबरी मस्जिद से बड़ा, वोट की राजनीति कर रही भाजपा सरकार
बरेली। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को आईएमसी शहर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। नौमहला से दोपहर ढाई बजे ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ’ रैली निकाली जाएगी। इसमें कई खानकाहों के प्रतिनिधि, मसलकों और संगठनों की भागीदारी की बात कही गई है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने मुस्लिमों से शुक्रवार को कारोबार बंद रखने का आह्वान किया है।
इत्तहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां ने गुरुवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि हमारी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए। हम तीन तलाक पर चुप रहे, धारा 370 पर चुप रहे, अयोध्या पर भी चुप रहे, मगर अब और खामोश नहीं रहेंगे। अभी सड़कों पर उतर रहे हैं, फिर कोर्ट भी जाएंगे। नागरिक संशोधन बिल बाबरी मस्जिद से भी बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वोटों की राजनीति के तहत नागरिकता संशोधन बिल का कानूनन लाना चाहती है। वह मुस्लिम शरणार्थियों को देश से बाहर और दूसरे संप्रदाय के लोगों को नागरिकता दे कर अपना वोट बढ़ाना चाहती है। यह भेदभाव का नजरिया है। इसमें इंसानियत का चशमा उतार कर काम किया जा रहा है। आगे आने वाले वक्त में इससे देश को काफी नुकसान होगा। उन्होंने साफ किया कि यह मार्च मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि देश हित के लिए है। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता डा. नफीस खां और मौलाना शहाबुद्दीन रजवी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, ये मुद्दा बाबरी मस्जिद से बड़ा, वोट की राजनीति कर रही भाजपा सरकार बरेली। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को आईएमसी शहर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। नौमहला से दोपहर ढाई बजे ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ’ रैली निकाली जाएगी। इसमें कई खानकाहों के प्रतिनिधि, मसलकों और संगठनों की भागीदारी की बात कही गई है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने मुस्लिमों से शुक्रवार को कारोबार बंद रखने का आह्वान किया है।