फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute between ABVP members and Bareilly police regarding barati dance

बारात में डांस को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में मारपीट, फटे संगठन मंत्री के कपड़े 

Mon, 09 Dec 2019 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
Dispute between ABVP members and Bareilly police regarding barati dance
सांकेतिक तस्वीर

बरेली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यकर्ता की शादी के दौरान सड़क पर जाम से बेपरवाह होकर नाचते-गाते साथियों को टोकना पुलिस को भारी पड़ गया। बेकाबू हुए विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं से पहले चीता मोबाइल के सिपाहियों की मारपीट हुई और फिर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज के साथ भी मारपीट हो गई। 

विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान के कपड़े तक फट गए। इसके बाद करगैना पुलिस चौकी पहुंचे परिषद कार्यकर्ताओं के साथ भाजपाइयों ने भी जमकर हंगामा किया। एसपी क्राइम रमेश भारतीय समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। दबाव में आई पुलिस ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर मामला शांत किया। 
विज्ञापन


सीओ द्वितीय सीमा यादव को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। रविवार को बदायूं रोड पर शिव स्वरूप बरातघर में एबीवीपी कार्यकर्ता दीपक की शादी थी। बरात के दौरान साथी कार्यकर्ता सड़क पर नाचते-झूमते जा रहे थे। इस दौरान जाम लगने की सूचना पर पहुंची थाना सुभाषनगर की चीता मोबाइल ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो विवाद हो गया। कहासुनी और गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करगैना चौकी इंचार्ज विपिन पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और उनके बीच भी मारपीट हो गई। बवाल बढ़ा तो इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी फोर्स लेकर पहुंचे। इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता करगैना चौकी जा पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा भी पार्टी के कई नेताओं के साथ पहुंच गए।

पुलिस चौकी पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी और करगैना चौकी इंचार्ज विपिन को सस्पेंड करने की मांग शुरू कर दी। सूचना पर एसपी क्राइम रमेश भारतीय, सीओ सीमा यादव समेत कोतवाली, इज्जतनगर समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। 
 

हंगामे पर दबाव में आई पुलिस

भाजपा और एबीवीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हंगामा देख पुलिस अफसर दबाव में आ गए। इसकी सूचना एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को दी गई और फिर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के सामने ही चौकी इंचार्ज विपिन को लाइन हाजिर करने का एलान कर दिया गया। इंस्पेक्टर के खिलाफ भी सीओ से जांच कराने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद विद्यार्थी परिषद और भाजपा के नेता शांत हुए।

बदायूं रोड पर लगा लंबा जाम
बरात के चलते बदायूं रोड पर पहले ही जाम की स्थिति थी, लेकिन एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद जाम बढ़ गया। एक ओर से वाहन की लंबी कतारें लग गईं। कुछ वाहन सड़क के दूसरी ओर पहुंचे तो दूसरी लेन में भी जाम लग गया।

एबीवीपी कार्यकर्ता गौरव यादव, जिनकी शादी थी उन्होंने बताया कि हम लोगों के साथ भी अभद्रता की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान के कपड़े तक फड़ गए। इंस्पेक्टर सुभाषनगर पहले से ही सरकार विरोधी मानसिकता के हैं, चौकी इंचार्ज के साथ ही उन्होंने भी काफी अभद्रता की।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि बरात के दौरान पुलिस वालों ने अभद्रता की थी। मैं हंगामे की सूचना पर पहुंचा तो पूरे मामले में पुलिस की भूमिका ठीक नहीं दिखी। अफसरों से इसकी शिकायत की गई है। वहीं एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने कहा कि 

करगैना चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ सेकेंड को पूरे मामले की जांच दी गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed