{"_id":"5de95ce08ebc3e54ac7bc922","slug":"political-bareilly-news-bly386883696","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा और छह दिसंबर को लेकर हाईअलर्ट पुलिस, पीएसी और आरआरएफ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा और छह दिसंबर को लेकर हाईअलर्ट पुलिस, पीएसी और आरआरएफ तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अयोध्या मामले में निर्णय आने के बावजूद छह दिसंबर को लेकर हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। दरअसल, जुमा होने से खासी सतर्कता बरती जा रही है। एडीजी अविनाश चंद्र और एसएसपी शैलेश पांडेय ने बानखाना समेत शहर के संवेदनशील क्षेत्र में फ्लैगमार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
बृहस्पतिवार शाम एडीजी और एसएसपी ने कोतवाली से फ्लैगमार्च शुरू किया। बारादरी, प्रेमनगर और कोतवाली पुलिस के साथ कोहाड़ापीर बानखाना, शाहबाद, भूड़, ईंट पजाया समेत कई क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह एडीजी ने जनता से संवाद किया। उन्होंने लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया और अफवाह फैलने से रोकने में मदद मांगी। कहा, अयोध्या मामले में निर्णय आ चुका है। देश की जनता ने इसे शांति से स्वीकार किया है। इस शांति और आपसी भाईचारा को कायम रखें।
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस के साथ ही एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ तैनात रहेगी। खुराफातियों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है और खुराफातियों पर भी नजर है। कहीं भी कोई खुराफात नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर सभी थानाक्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें भी की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में भी हुई बैठक
शुक्रवार के अलर्ट को लेकर पुलिस लाइन में भी बैठक हुई। इसमें डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय समेत पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। अफसरों को पूरी स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है क्योंकि छह दिसंबर को इस बार जुमा है।