फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

कान्हा उपवन में अस्थाई टूटे शेडों को ठीक करने का दिया निर्देश

Thu, 05 Dec 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
political
सीबीगंज। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कान्हा उपवन पशु आश्रय गृह का निरीक्षण करने देर शाम प्रभारी मंत्री श्रीकांत वर्मा पहुंचे। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही उपवन की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई थीं। इस वजह से उपवन में उन्हें कोई बड़ी खामी देखने को नहीं मिली। उपवन में घुसते ही प्रभारी मंत्री ने गायों के रख रखाव की स्थिति को परखा। उन्होंने वहां चारे की स्थिति देखी। वहां अस्थाई रूप से बनाए गए टूटे शेड को देखकर वह थोड़ा खिंजे दिखे। उन्होंने इसे जल्द ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के कान्हा उपवन आने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं था। इसके बावजूद निगम अधिकारियों का एक अमला सुबह से ही उपवन को दुरुस्त करने में लगा रहा। शाम करीब आठ बजे एकाएक प्रभारी मंत्री अपने काफिले के साथ कान्हा उपवन पहुंचे तो वहां दर्जनों गाय खुले में घूमती दिखीं। इसकी शिकायत पार्षद सुखदीश कश्यप ने प्रभारी मंत्री से की। दर्जनों ग्रामीण भी मौके पर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने मंत्री से उपवन द्वारा सांडों को छोड़े जाने की शिकायत की। कहा कि ये किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। इस पर मंत्री ने पशु गृह संचालकों को इस संबंध में निर्देश दिए। उपवन में काम करने वाली रूपा ने शिकायत की कि वेतन का उसका आठ हजार रुपये बकाया है। इस पर मंत्री ने जल्द पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान शहर शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, नगर आयुक्त सैमुअल पाल, एसएसपी शैलेश पांडे, डीएम नीतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed