{"_id":"5de815ee8ebc3e54c14c5384","slug":"political-bareilly-news-bly386720516","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन, प्रशासन कर रहा गन्ना किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन, प्रशासन कर रहा गन्ना किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने अलग-अलग गुटों में बंटकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर कटाक्ष किए गए।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। इससे पूर्व वक्ताओं ने शासन-प्रशासन पर गन्ना किसानों की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार पर किसान विरोधी बताते हुए तीखे कटाक्ष किए। इस दौरान प्रेमप्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खां, पूर्व विधायक नरेंद्रपाल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अजय शुक्ला, डॉ. नीतू शर्मा मेहरोत्रा, डॉ. मेंहदी हसन, डॉ. जकीर खान, रविंद्र मिश्रा, डॉ. चारू मेहरोत्रा, प्रभात गिरि गोस्वामी, देवपाल सिंह चौहान, सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना दिया। इसके बाद महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में जुलूस के रूप में कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रदर्शन करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व धरना स्थल पर चौधरी असलम मियां, प्रोफेसर अलाउद्दीन खान, अनुज गंगवार आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान अवनीश बख्शी, असलम अंसारी, कमलेश ठाकुर, किरण शिव, पंकज उपाध्याय, अनीस सकलैनी, मोहम्मद हसन, केके दीक्षित, शकुंतला जौहरी, मंजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।