{"_id":"5de810558ebc3e54f937cf2f","slug":"political-bareilly-news-bly3866443146","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री के जाते ही जिला अस्पताल में हो गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री के जाते ही जिला अस्पताल में हो गया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीमारदारों ने डॉक्टर पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, नोकझोंक
विज्ञापन
बरेली। प्रभारी मंत्री के सामने जिला अस्पताल प्रशासन सब अच्छा-अच्छा दिखाने में लगा रहा। सुबह साफ-सफाई भी नजर आई, लेकिन दौरा खत्म होते ही सारी व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। एक मरीज के तीमारदार ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमएस ऑफिस के सामने हंगामा शुरू कर दिया। उसकी डॉक्टर से तीखी नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया।
सुभाषनगर वीरभट्टी निवासी पेडी पीटर के पैर में सूजन थी। करीब एक बजे वह घरवालों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। इससे कुछ देर पहले ही प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा का निरीक्षण खत्म हुआ था। पीटर ने फिजीशियन से दवा ली। तीमारदारों का आरोप था कि डॉक्टर ने उनके मरीज को ठीक से नहीं देखा। तीमारदार सीएमएस से शिकायत करने पहुंचे तो वहां डॉक्टर भी मिल गए। तीमारदारों और डॉक्टर में नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते हंगामा होने लगा। भीड़ भी जमा हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। सीएमएस डॉ. टीएस आर्या का कहना है कि एक मरीज के तीमारदारों ने शिकायत की थी। मरीज का इलाज किया गया है। हंगामे जैसी कोई बात नहीं थी।